रात को सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद डालकर पीने से क्या होता है?

दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है। शहद इस प्रक्रिया को और तेज़ कर देता है, जिससे आपको गहरी और सुकून भरी नींद आती है।
1/5 Image Source : freepik
दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है। शहद इस प्रक्रिया को और तेज़ कर देता है, जिससे आपको गहरी और सुकून भरी नींद आती है।
2/5 Image Source : freepik
शहद एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। गुनगुने दूध के साथ इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और सुबह पेट साफ रहता है।
3/5 Image Source : freepik
दूध कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत है और शहद पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और जोड़ों के दर्द में राहत दे सकता है।
4/5 Image Source : freepik
अगर आपको रात में सूखी खांसी या गले में खराश रहती है, तो यह ड्रिंक एक एंटी-बैक्टीरियल दवा की तरह काम करती है। यह गले को आराम देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
5/5 Image Source : freepik
दूध और शहद का मिश्रण शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।