रोजाना भीगी हुई अंजीर खाने से शरीर को क्या फायदा मिलता है?

अंजीर एक सुपरफूड है जिसे पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। पानी में भिगोकर खाने से अंजीर की गर्मी निकल जाती है और ये पेट के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। अगर आपके शरीर में कमजोरी आ रही है तो आपको भीगे हुए अंजीर जरूर खाने चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
अंजीर एक सुपरफूड है जिसे पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। पानी में भिगोकर खाने से अंजीर की गर्मी निकल जाती है और ये पेट के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। अगर आपके शरीर में कमजोरी आ रही है तो आपको भीगे हुए अंजीर जरूर खाने चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
अंजीर में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। रोज भीगे हुए अंजीर खाने से त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाया जा सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
अंजीर खाने से शरीर को कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन और क्लोरोजेनिक एसिड मिलता है। इसके अलावा ताजा फल के रूप में अंजीर खाने पर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन, नियासिन और फोलेट्स मिलता है।
4/5 Image Source : Freepik
रोजाना सुबह 2-3 भीगी हुई अंजीर खाने से आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज भी दूर हो सकती है। अंजीर में फाइबर काफी ज्यादा होता है जिससे पेट साफ होता है।
5/5 Image Source : Freepik
अंजीर में फाइबर होने की वजह से ये ब्लड शुगर को भी कम करने में मदद करती है। अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसलिए 1 अंजीर शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। हार्ट के रोगियों के लिए भी अंजीर फायदेमंद है।