अखरोट को भिगोकर खाने से क्या होता है?

अखरोट में फाइटिक एसिड और टैनिन जैसे एंटी-पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन में बाधा डाल सकते हैं। भिगोने से ये तत्व निकल जाते हैं, जिससे पेट फूलने या भारीपन की समस्या नहीं होती।
1/5 Image Source : Freepik
अखरोट में फाइटिक एसिड और टैनिन जैसे एंटी-पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन में बाधा डाल सकते हैं। भिगोने से ये तत्व निकल जाते हैं, जिससे पेट फूलने या भारीपन की समस्या नहीं होती।
2/5 Image Source : Freepik
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। भिगोए हुए अखरोट खाने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है, याददाश्त तेज होती है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।
3/5 Image Source : Freepik
यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
4/5 Image Source : Freepik
भिगोए हुए अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक हैं।