संतरा और किन्नू में क्या फर्क है? दोनों के बीच के अंतर को कैसे पहचानें?

सर्दियों में लोग संतरे का खूब सेवन करते हैं। विटामिन सी से भरपूर संतरा इम्यूनिटी बूस्ट करता है, त्वचा को निखारता है, पाचन सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन, कई बार लोग मार्केट से संतरे की जगह किन्नू खरीद लाते हैं।दरअसल, संतरा और किन्नू एक जैसे दिखते हैं। हालांकि, किन्नू भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आपको इन दोनों फलों के बीच के अंतर को नहीं पहचान पातें तो चलिए हम आपको बताते हैं दोनों के बीच क्या क्या फर्क है?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : unsplash
संतरा और किन्नू दोनों ही पौष्टिक खट्टे फल हैं लेकिन संतरे में आमतौर पर ज़्यादा विटामिन C होता है। एक संतरे में रोज़ाना की ज़रूरत का 100% से ज़्यादा विटामिन C मिलता है, साथ ही इसमें फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जबकि कीनू में अक्सर ज़्यादा विटामिन A होता है। इसके आलाव इसमें विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स भी होते हैं। यह एक हाइड्रेटिंग, एनर्जी बढ़ाने वाला फल है जिसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होती है और फायदेमंद प्लांट कंपाउंड होते हैं।
3/5 Image Source : unsplash
अगर, हम आकार और बनावट की बात करें तो कीनू संतरे की तुलना में छोटा होता है। वह थोड़ा चपटा और गहरे नारंगी रंग का होता है। वही, संतरे बड़े साइज़ का और गोल होता है साथ ही यह हल्के नारंगी, हरे और पीले रंग के होते हैं।
4/5 Image Source : unsplash
कीनू का छिलका जहां पतला, दानेदार और ढीला होता है वहीं संतरे का छिलका थोड़ा मोटा और ज़्यादा कसकर चिपका होता है। यानी कीनू का छिलका आसानी से छिल जाता है, वहीं संतरे का छिलका मोटा और सख्त होता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
अगर हम स्वाद की बात करें तो कीनू आमतौर पर ज़्यादा मीठे और कम एसिडिक होते हैं. वहीं, संतरे का स्वाद ज़्यादा तेज़, थोड़ा ज़्यादा खट्टा-मीठा यानी बैलेंस वाला होता है।