बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कौन सी वजहें होती हैं ज़िम्मेदार? जानें कैसे करें खुद से पहचान?

आजकल की बदलती जीवनशैली में लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। शरीर में इसके बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभवाना तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बढ़ने के पीछे कौन सी मुख्य वजहें हैं?
1/5 Image Source : freepik
आजकल की बदलती जीवनशैली में लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। शरीर में इसके बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभवाना तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बढ़ने के पीछे कौन सी मुख्य वजहें हैं?
2/5 Image Source : unsplash
अनहेल्दी डाइट: सेचुरेटेड और ट्रांस फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। घर की बजाय रोजाना पिज़्ज़ा बर्गन और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और शुगरी कोल्ड ड्रिंक का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल के पीछे ज़िम्मेदार हैं।
3/5 Image Source : freepik
एक्सरसाइज़ की कमी: रोजाना एक्सरसाइज़ न करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि रक्त से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने में आपकी मदद करती है।
4/5 Image Source : freepik
मोटापा का बढ़ना: तेजी से बढ़ता मोटापा भी बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए ज़िम्मेदार है। मोटापा बढ़ने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा बढ़ जाती है जो कोलेस्ट्रॉल के को तेजी से बढ़ाती है। इसके अलाव धूम्रपान और अल्कोहल का ;लगातार सेवन भी बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
5/5 Image Source : freepik
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कुछ गंभीर लक्षण दिखते हैं। जैसे- सीने में अक्सर दर्द होना, पैरों या पंजों में लगातार दर्द या झुनझुनी का अनुभव होना। अगर आपकी स्किन खासकर आँखों, कोहनी या घुटनों के आसपास, वसा जमा होना जिसे ज़ैंथोमा कहा जाता है।