पीरियड्स रेगुलर करने में कौन सी चीजें मदद करती हैं?

कुछ महिलाओं को रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं। स्ट्रेस, नींद का पैटर्न, लाइफस्टाइल में बदलाव और हार्मोनल उतार-चढ़ाव से पीरियड्स साइकिल प्रभावित हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट नमनी अग्रवाल के मुताबिक, अगर आपके पीरियड्स भी रेगुलर नहीं हैं तो डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

पीरियड्स को रेगुलर करने में डाइट और लाइफस्टाइल अहम है। आप जो खाती हैं, उससे भले ही आपके पीरियड्स पर सीधा असर न पड़े लेकिन सही न्यूट्रिएंट्स लेने से हार्मोनल और पीरियड्स की हेल्थ को सपोर्ट मिल सकता है।
1/6 Image Source : Magnific
पीरियड्स को रेगुलर करने में डाइट और लाइफस्टाइल अहम है। आप जो खाती हैं, उससे भले ही आपके पीरियड्स पर सीधा असर न पड़े लेकिन सही न्यूट्रिएंट्स लेने से हार्मोनल और पीरियड्स की हेल्थ को सपोर्ट मिल सकता है।
2/6 Image Source : Magnific
पीरियड्स को रेगुलर करने में कच्चा पपीता अच्छा काम करता है। इसका इस्तेमाल दादी नानी के समय से किया जाता रहा है। पपीता में लेटेक्स और पपेन बहुत ज़्यादा होता है, जिनके बारे में माना जाता है कि ये यूटेराइन की मांसपेशियों के कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ाते हैं और पीरियड्स में देरी को रेगुलेट करने या शुरू करने में मदद करते हैं।
3/6 Image Source : Magnific
रोजाना अंडा खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और जरूरी विटामिन मिलते हैं। इससे पीरियड के आम लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। अंडे में विटामिन B6, विटामिन D और आयरन होता है जो मूड स्विंग को ठीक करने और ब्लीडिंग को दौरान आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
4/6 Image Source : Magnific
अलसी के बीज पीरियड हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। असली सुपरफूड हैं इसमें लिग्नान और ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी होते हैं। यह नैचुरली हार्मोन को बैलेंस करने और पीरियड्स की परेशानी को कम करने में मदद करता है।
5/6 Image Source : Magnific
आप पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हैवी ब्लीडिंग को कम करने में मदद मिलती है। पीरियड्स के पहले कुछ दिनों में दालचीनी लेने से पेल्विक दर्द की तेज़ी और समय कम हो जाता है।
6/6 Image Source : Magnific
अदरक को पीरियड्स के दौरान सेहत के लिए सबसे असरदार नैचुरल इलाज में से एक माना जाता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर की तरह ही काम करते हैं।