खाना खाने के बाद उल्टी आए तो क्या करें, एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों होता है?

खाना खाने के बाद ज्यादातर उल्टी हो जाती है तो इसके पीछे के कारण को जानना जरूरी है। कई बार खाना पच नहीं पाता और एसिड रिफ्लक्स से उल्टी हो जाती है। ज्यादा एसिडिटी के कारण भी उल्टी हो सकती है।
1/5 Image Source : Freepik
खाना खाने के बाद ज्यादातर उल्टी हो जाती है तो इसके पीछे के कारण को जानना जरूरी है। कई बार खाना पच नहीं पाता और एसिड रिफ्लक्स से उल्टी हो जाती है। ज्यादा एसिडिटी के कारण भी उल्टी हो सकती है।
2/5 Image Source : Freepik
अगर किडनी या लिवर में कहीं पथरी या अल्सर की समस्या है तो खाने के बाद उल्टी हो सकती है। जॉइंडिस यानि पीलिया होने पर भी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और खाना आसानी से नहीं पचता जिसकी वजह से उल्टी हो जाती है। इसलिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
3/5 Image Source : Freepik
उल्टी से बचने के लिए खाने में तला-भुना और ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। रात में अगर बिना खाए नहीं रह सकते हैं तो खाना कम मात्रा में ही खाएं। इससे उल्टी की समस्या कम होगी।
4/5 Image Source : Freepik
खाली पेट बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए। अगर लंबे समय से कुछ खाया नहीं है तो एक साथ बहुत ज्यादा मात्रा में खाना खाने से बचना चाहिए। खाने के साथ कैफीन वाली चीजें जैसे चाय, कॉफी, कर्बोनेटिड वाटर, एनर्जी ड्रिंक न पीएं।
5/5 Image Source : Freepik
कोशिश करें कि हर 3-4 घंटे में थोड़ा खाते रहें। ज्यादा लंबे समय तक भूखा रहने से बचें। खाना खाने के तुरंत बाद कोई एक्सरसाइज न करें। सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से भी बचें। पेट को हल्का रखें और खाने के बाद 10 मिनट जरूर टहलें।