कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए क्या खाएं?

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर हार्ट प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसे खाध पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर हार्ट प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसे खाध पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
सेब, नाशपाती, संतरा, एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होती है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।
3/5 Image Source : Freepik
फलियां और दालें भी घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए राजमा, दालें, छोले, लोबिया जैसी चीजों का सेवन करें।
4/5 Image Source : Freepik
आप अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड हेल्दी फैट्स, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
साबुत अनाज में 'बीटा-ग्लूकन' नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में ओट्स, जौ, दलिया जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।