नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

जब भी बात हेल्दी ड्रिंक की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल नारियल पानी का ही आता है। इसलिए इलेक्ट्रोलाइट्स और हाइड्रेशन से भरपूर यह ड्रिंक आजकल के हेल्दी लाइफस्टाइल का एक सिंबल बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल पानी भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यूट्यूब पेज पर वडियो शेयर कर के बताया है कि किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए, तो चलिए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
1/5 Image Source : unsplash

2/5 Image Source : unsplash
कमजोर पाचन क्षमता वाले लोग: आपने सुना होगा कि नारियल पानी पीने से पेट साफ होता है लेकिन अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो इस पानी का सेवन न करें। क्योंकि इससे आपको डायरिया की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज आपके पेट को कभी कभी ज़्यादा एक्टिव कर सकते यहीं जिस वजह से आपको दस्त की समस्या हो सकती है।
3/5 Image Source : unsplash
किडनी की समस्या: अगर आप किडनी के मरीज हैं या आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो नारियल पानी का बहुत ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है और कमजोर किडनी की वजह से शरीर पोटेशियम को बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे 'हाइपरकेलेमिया' का खतरा बढ़ जाता है।
4/5 Image Source : unsplash
ब्लड प्रेशर का बहुत कम होना: नारियल पानी का असर सभी लोगों पर एक जैसा नहीं होता है। अगर आप पहले से ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं या आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है तो आपको नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, पोटेशियम से भरपूर नारियल पानी आपके बीपी को और भी लो कर सकता है
5/5 Image Source : unsplash
इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन: ज्यादा नारियल पानी पीने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ने लगती है। इस वजह से अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से शरीर में सोडियम और पोटेशियम का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी या अनियमित दिल की धड़कन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।