उम्र के साथ हड्डियों में आने लगती है कमजोरी, डॉक्टर ने बताए उन्हें मजबूत बनाने के उपाय

डॉक्टर बता रही हैं कि बढ़ती उम्र में अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए? आप भी कर लें नोट

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे हड्डियों के बनने की प्रकिया स्लो और डैमेज होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता हैं कि बढ़ती उम्र में आप हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : MAGNIFIC
वजन उठाने वाले एक्सरसाइज़ : अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना वेट बेयरिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाले एक्सरसाइज़ करें। इन वर्कआउट को करने से मांसपेशियों और हड्डियों दोनों को मजबूती मिलती है।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
विटामिन डी की कमी न होने दें: समय समय पर अपना विटामिन डी चेक करते रहें और उसे कम न होने दें। अगर शरीर में विटामिन डी कम हो तब डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी न होने दे: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती है कि अगर आप बढ़ती उम्र में अपनी हड्डियां मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी न होने दें।
5/5 Image Source : UNSPLASH
थोड़ी थोड़ी देर में उठकर चलें: लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से हड्डियों और मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए किसी भी एक जगह पर आधे से एक घंटे तक न बैठें थोड़ी थोड़ी देर में उठकर चलें। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं