एक्सपर्ट से जानें हर किसी को क्यों सीखनी चाहिए लाइफ सेविंग स्किल्स ?

जीवन काफी सारे उतार चढ़ाव से भरा होता है। कभी भी किसी के साथ भी कोई दुर्घटना या बीमारी सामने आ जाती है। ऐसे में लाइफ सेविंग स्किल्स हर किसी को आनी चाहिए। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स में सीनियर कन्सल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. पी वेंकट कृष्णन कहते हैं कि अगर आप सही समय पर इनका इस्तेमाल करते हैं तो काफी कुछ नुकसान होने से बच सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK

2/5 Image Source : freepik
पी वेंकट कृष्णन कहते हैं कि हर वक्त हर जगह डॉक्टर या अस्पताल मौजूद नहीं होते हैं, ऐसे में लोगों को पता हो की फर्स्ट एड कैसे देना है? कोई बेहोश हो जाए तो क्या करना है? नाक से खून आने पर क्या करना चाहिए तो इस स्थिति में घबराहट कम होगी और सही कदम उठाने में मदद मिलेगी।
3/5 Image Source : freepik
लाइफ सेविंग स्किल्स का प्रशिक्षण व्यक्ति को आपातकालीन स्थितियों में शांत रहने में मदद करता है, जिससे वे घबराहट में उल्टा सीधा कदम उठाने के बजाय तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्य कर पाते हैं। ऐसे कौशल से भरपूर लोग बढ़ते हैं तो सड़क दुर्घटना, आग लगे डूबने या हार्ट अटैक जैसी स्थितियों में कई जानी बचाई जा सकती है।
4/5 Image Source : freepik
आजकल हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। किसी को भी कहीं भी अटैक आ जा रहा है। सांसे रुक जा रही है, ऐसे में अगर सीपीआर जैसी तकनीकों के बारे में पता है, तो आप जान बचाने में बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं। आपने कई बार सुना होगा कि फलां व्यक्ति ने फलां व्यक्ति की एयरपोर्ट, रेलवे, स्टेशन पर सीपीआर देकर जान बचाई। ऐसे में हम सभी को ऐसे जीवन रक्षक स्किल जरूर सीखना चाहिए।
5/5 Image Source : freepik
कार्डियक अरेस्ट के दौरान, ऑक्सीजन की कमी के कारण मस्तिष्क की कोशिकाएँ कुछ ही मिनटों में मरने लगती हैं। बेसिक लाइफ सपोर्ट शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करता है, जिससे स्थायी विकलांगता का जोखिम कम हो जाता है। लाइफ सेविंग स्किल सीखना एक तरह से सामाजिक जिम्मेदारी है। यह हमारी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है