मकान-घाट सब डूबे, प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हालात; राहत बचाव कार्य में DM भी उतरे

प्रयागराज में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से संगम नगरी में लोग त्राहिमाम कर रहे है। DM मनीष वर्मा बोट लेकर ग्राउंड पर उतर गए हैं और सैलाब के बीच फंसे लोगों तक जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं।
1/10 Image Source : reporter input
प्रयागराज में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से संगम नगरी में लोग त्राहिमाम कर रहे है। DM मनीष वर्मा बोट लेकर ग्राउंड पर उतर गए हैं और सैलाब के बीच फंसे लोगों तक जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं।
2/10 Image Source : reporter input
प्रयागराज में सभी घाट गंगा में समा गए हैं। हालत इतने खराब हैं कि संगम किनारे के इलाकों में नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है।
3/10 Image Source : reporter input
बाढ़ से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीम मौके पर तैनात है। साथ ही, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम भी शासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
4/10 Image Source : reporter input
देर रात DM मनीष वर्मा ने बोट से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा फंसे लोगो को निकलवाया।
5/10 Image Source : reporter input
बाढ़ के हालात पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा की पूरी नजर बनी हुई है। बाढ़ से ग्रामीणों का रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन और NDRF की टीमें 24x7 रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।
6/10 Image Source : reporter input
संगम नगरी प्रयागराज के पहचान वाले तमाम इलाके बाढ़ में डूब चुके हैं। जिस संगम नगरी में 7 महीने पहले पैर रखने की जगह नहीं थी, वहां अब सिर्फ पानी है।
7/10 Image Source : reporter input
संगम नगरी प्रयागराज में ऐसी बाढ़ आई कि अब पता लगाना मुश्किल है कि कहां गंगा और कहां यमुना हैं।
8/10 Image Source : reporter input
प्रयागराज में मंदिर परिसर में उफनती गंगा नदी के पानी से होकर गुजरता हुआ शख्स।
9/10 Image Source : pti
प्रयागराज में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 84.73 मीटर से ऊपर बना हुआ है जिससे जिले के 200 से अधिक गांव और शहर की करीब 60 बस्तियों में पानी भर गया है।
10/10 Image Source : pti
प्रयागराज में गंगा के तट पर सैकड़ों मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाजार भी डूब चुके हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।