1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 5539 बेटियों की कराई भव्य शादी, कहानी एक ऐसे 'पिता' की, जो नहीं है किसी फरिश्ते से कम; तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'वाह'

5539 बेटियों की कराई भव्य शादी, कहानी एक ऐसे 'पिता' की, जो नहीं है किसी फरिश्ते से कम; तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'वाह'

लगातार 18 साल से सूरत के उद्योगपति महेश भाई सवाणी कुल 5539 निराधार बेटियों के पिता बने हैं। वे पिता की छत्रछाया खो चुकी बेटियों की शादी इतनी धूमधाम से करवाते हैं कि देखकर आप भी चौक जाएंगे।

महेश सवाणी ने इस बार 133...- India TV Hindi
Image Source : PTI महेश सवाणी ने इस बार 133 लड़कियों की कराई भव्य शादी

क्या आपने कभी सुना है कि कोई 5539 बेटियों और दामाद के पिता हो सकते हैं? आज हम आपको बताते है सूरत के एक ऐसे उद्योगपति की कहानी जो 5539 पिता की छत्रछाया खो चुकी निराधार बेटियों की शादी करवाते हैं। लगातार 18 साल से सूरत के उद्योगपति महेश भाई सवाणी कुल 5539 निराधार बेटियों के पिता बने हैं। वे पिता की छत्रछाया खो चुकी बेटियों की शादी इतनी धूमधाम से करवाते हैं कि देखकर आप भी चौक जाएंगे। वह बेटियों की सिर्फ शादी ही नहीं करवाते, बल्कि एक पिता की सभी जिम्मेदारियों को भी निभाते हैं।

हनीमून के लिए कुल्लू मनाली जाएंगे बेटी-दामाद

बेटी, दामाद को हनीमून के लिए कुल्लू मनाली और समधनों को धार्मिक यात्रा भी कराते है। शादी के बाद बेटी और दामादों को हनीमून के लिए कुल्लू मनाली भेजा जाएगा। वहीं दोनों परिवारों की माताएं याने समधनों को अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और स्वामीनारायण मंदिरों की धार्मिक यात्रा भी कराई जाएगी। मुस्लिम बेटी और दामाद को 15 दिन उमराह पर भेजा जाएगा।

Image Source : ptiसूरत में भव्य सामूहिक विवाह समारोह।

इस बार 133 बेटियों का किया कन्यादान

सवाणी परिवार ने 20 और 21 दिसंबर को दो दिवसीय आयोजन में 133 बेटियों का कन्यादान किया है। इस अवसर पर महेशभाई सवाणी ने बताया कि इस बार हमने शादी की थीम 'कोयलडी' रखी है क्योंकि कोई बाप अपनी बेटी को कोयल के नाम से बुलाते हैं, कोई लाडकडी के नाम से बुलाते हैं, बेटियां बोलती बहुत है इसलिए हम ने इस साल कोयलडी थीम पर शादी करवाने का तय किया था।

Image Source : ptiसामूहिक विवाह समारोह में बेटियां।

अबतक 5539 बेटियों की करवा चुके हैं शादी

महेशभाई सवाणी ने बताया कि जिस बेटी के पिता नहीं है तो सबसे ज्यादा चिंता मां को होती है कि मेरी बेटी की शादी कैसे होगी। बेटियों के भी कुछ सपने होते हैं वो हमने पूरा करने की ठान ली है और ऐसी बेटी को जिंदगीभर अपने पापा की याद न आए इसलिए हम बेटियों का जिंदगीभर ख्याल रखेंगे। उनकी हर जरूरत को पूरी करेंगे। 2007 से शुरू की इस मुहिम 2025 में अबतक हम 5539 बेटियों की शादी करवा चुके हैं।

Image Source : reporter inputबेटियों के साथ महेश सवाणी

कैसे करते हैं सभी की पहचान?

उन्होंने बताया कि सभी बेटियों को हमने रोल नंबर दिया है। पहली बेटी की शादी की 2007 में तब हम डीका नंबर 1 डिका नंबर 2 नंबर देते थे अगर मेरी किसी भी बेटी का फोन आता है तो मुझे पता चल जाता है कि इस बेटी की कौन से साल में शादी हुई है और उसका नाम क्या है इस तरह बेटी की पहचान हो जाती है। आगे उन्होंने कहा जबतक ऊपर वाले की मेहरबानी होगी तब तक में बेटियों की शादी कराता रहूंगा, मैंने 11111 बेटियों की शादी कराने का निश्चय किया है।

Image Source : reporter inputमहेश सवाणी ने इस बार 133 बेटियों की शादी कराई।

मुस्लिम बेटी ने क्या बताया?

एक मुस्लिम लड़की ने बताया कि मेरे पापा की मौत हो जाने के बाद परिवार बहुत टेंशन में रहता था कि बेटी की शादी कैसे करेंगे। इस पर महेश पापा ने हमारा सारा टेंशन दूर कर दिया और इतनी धूमधाम से शादी करवाई की अगर मेरे पापा होते तो वह भी इतनी शाही शादी नहीं करवा पाते।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

देखें वीडियो-