सूरत में आम आदमी के प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। सूरत के लसकाना क्षेत्र निवासी महिला ने दुष्कर्म और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पिछले 20 दिन से फरार चल रहे आप प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सूरत के लसकाना इलाके में रहने वाली विवाहिता महिला ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कालू भाई व पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया।
महिला के अनुसार दिसंबर 2024 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी आम आदमी के प्रवक्ता ने खुद को पीड़ित बताते हुए पत्नी से अनबन की कहानी सुनाई। आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह जल्दी से अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा। इसी भरोसे में महिला उसके साथ संबंध बनाने के लिए तैयार हो गई।
कई बार जबरन संबंध बनाए
आरोप है कि कालू वघासिया महिला को शहर के अलग अलग होटलों में ले जाकर कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और कथित रूप से गाली गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उसने महिला ओर इसके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। आखिरकार परेशान होकर महिला ने सूरत के लसकाना पुलिस स्टेशन में आम आदमी प्रवक्ता कालू वघासिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Image Source : Reporter inputमनीष सिसोदिया के साथ आरोपी नेता कालू वघासिया
10 अप्रैल को हुई थी शिकायत
सूरत के एसीपी ने बताया की पीड़ित महिला ने 10 अप्रैल को लसकाना पुलिस थाने में दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने BNS की धारा 69, 351(2), 352 के तहत मामला दर्ज किया था। एसीपी ने बताया कि आरोपी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर काम करता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए गुजरात के अलग अलग शहरों में छापेमारी की पर शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। पुलिस ने दो महीने बाद ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, बचाने के लिए पति भी कूदा, चारों की मौत
जीजा-साली की चोर गैंग, फॉर्च्यूनर से करते थे रेकी, पुलिस ने फार्महाउस से पकड़ा, 34 लाख का सामान मिला