A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद प्लेन हादसे के 20 शव परिजनों को सौंपे गए, जानिए अब तक कितने डेड बॉडी के मैच कराए गए DNA?

अहमदाबाद प्लेन हादसे के 20 शव परिजनों को सौंपे गए, जानिए अब तक कितने डेड बॉडी के मैच कराए गए DNA?

अहमदाबाद विमान हादसे में कुल 297 लोगों की जान गई हैं। इनमें 241 विमान में सवार थे। बाकी 56 लोग जहां पर विमान गिरा है, उस जगह पर मौजूद थे। इनमें बड़ी संख्या में ट्रेनी डॉक्टर भी हैं।

अहमदाबाद विमान हादसा- India TV Hindi
Image Source : PTI अहमदाबाद विमान हादसा

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों में से 20 के शव को उनके परिजनों को दे दिए गए हैं। इसमें से 8 वह लोग हैं, जिनकी शिनाख्त पहले दिन ही हो गई थी और डीएनए की जरूरत नहीं थी । जबकि 12 शवों की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। अब तक 30 शवों के डीएनए मैच कर गए हैं और उसकी रिपोर्ट आ चुकी है।

परिजनों को सौंपा जाएगा चेक-इन लगेज

सभी यात्रियों का चेक-इन लगेज सुरक्षित है। गुजरात पुलिस यह चेक-इन लगेज एयर इंडिया को सौंपेगी। इसके बाद बैग चेक-इन करते वक्त का सीसीटीवी फुटेज और बैग पर चिपकाए गए स्टीकर से एयर इंडिया के लोग यह लगेज इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को देंगे।

जानिए अहमदाबाद पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

गुजरात पुलिस को इस हादसे का पहला कॉल दोपहर के 1:41 बजे आया था। इसके बाद फायर ब्रिगेड और हॉस्पिटल को जानकारी दी गई। इस हादसे के बाद अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने शवों के डिटेल्ड पोस्टमार्टम करने से हॉस्पिटल अथॉरिटीज को एक्सेम्पट किया हैं। शहर के पुलिस कमिश्नर के पास ये पावर होती है।

कल मिला एक शव

शनिवार को विमान का टेल हटाते वक़्त एक शव मिला है, जो एयरक्राफ्ट के एक क्रू मेंबर का हैं। पुलिस को मलबे से ऑर्नामेंट्स और जले हुए पॉसपोर्ट मिले है जो एयर इंडिया को दिया जाएगा।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

क्रैश मामले में अहमदाबाद के मेघानी नगर पुलिस थाने में एक ADR रजिस्टर किया गया है। गुजरात पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जो सबूत जुटाए हैं, उसकी रिपोर्ट इस हादसे की जांच कर रही AAIB की टीम को सौंपेगी।