A
Hindi News गुजरात 'अभी थकना नहीं... आपको तो और हारना है', राहुल गांधी पर अमित शाह ने कसा तंज

'अभी थकना नहीं... आपको तो और हारना है', राहुल गांधी पर अमित शाह ने कसा तंज

अहमदाबाद की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के सवाल को विचित्र कहा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को बार-बार हार का सामना क्यों करना पड़ता है।

amit shah slams rahul- India TV Hindi Image Source : PTI (फाइल फोटो) राहुल गांधी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ली चुटकी।

अहमदाबाद: लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी की तरफ से पूछे गए एक सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में चुटकी ली। अमित शाह ने रविवार को जनसभा में जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को जनता से पूछना चाहिए था कि हर चुनाव वो क्यों हार जाते हैं और उन्होंने पूछ मुझसे लिया। साथ ही, तंज कसते हुए अमित शाह ने ये भी कहा कि राहुल गांधी अभी आप हारते-हारते थकना नहीं, अभी तो आपको और हारना है।

राहुल गांधी ने शाह से क्या पूछा था?

अमित शाह ने बताया, 'हाल में लोकसभा में चर्चा चल रही थी तो राहुल गांधी ने एक विचित्र सवाल किया। बहुत ही विचित्र सवाल किया कि हर बार हम ही चुनाव क्यों हार जाते हैं? अब ये सवाल करना चाहिए था आप सब लोगों से और उन्होंने सवाल पूछ लिया मुझसे। राहुल बाबा से मेरी एक विनती है कि ये कार्यक्रमों का महत्व अगर आप समझ लो तो ये पता लगा जाएगा कि हर बार आप चुनाव क्यों हार जाते हो?'

राहुल अभी आप हार से थकना नहीं- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा, '1973 में जिन लोगों को बसाया गया था उनके परिवारों को ढूंढकर सनद देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। राहुल गांधी ये सब समझने की बजाय SIR समझने में लग गए। राहुल बाबा अभी आप हार से थक मत जाना। बंगाल और तामिलनाडु में भी आपको हारना है ये तय करके रख लो। और 2029 में फिर एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।'

अमित शाह ने बताई BJP की जीत की वजह

शाह ने कहा कि हमारी कामयाबी की वजह यह है कि लोग हमारे सिद्धांतों से जुड़े हुए हैं। राम मंदिर, अनुच्छेद 370 को हटाने, आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, तीन तलाक विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के हमारे अभियान का कांग्रेस ने विरोध किया था। अब बताइए, अगर आप लोगों की पसंद की खिलाफत करेंगे तो आपको वोट कैसे मिलेंगे?

ये भी पढ़ें- 

PoK में फिर एक्टिव हुए आतंकी, महिला और छोटे बच्चे भी शामिल, जैश-ए-मोहम्मद ट्रेनिंग कैंप को कर रहा ऑर्गनाइज

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना,ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुआ नूर खान बेस, कई जवान हुए थे जख्मी