A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड पर ऑटोरिक्शा चालक ने फेंका तेजाब, वाहन गलत खड़ा करने पर लगाई थी फटकार

गुजरात में ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड पर ऑटोरिक्शा चालक ने फेंका तेजाब, वाहन गलत खड़ा करने पर लगाई थी फटकार

महिला होमगार्ड छतर्रल ओवरब्रिज पर तैनात थी और तभी अशोक रावत अपने ऑटोरिक्शा में वहां पहुंचा और वाहन को गलत तरीके से खड़ा कर दिया। फटकार लगाये जाने के बाद वह घर चला गया और टॉयलेट की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेजाब की एक बोतल के साथ लौटा।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर जिले में गलत तरीके से ऑटोरिक्शा खड़ा करने पर महिला होमगार्ड द्वारा फटकार लगाये जाने के बाद उसपर तेजाब फेंकने को लेकर वाहन चालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलोल कस्बे में एक चौराहे पर आवाजाही को नियंत्रित करने वाली महिला होम गार्ड मामूली रूप से झुलस गई।

डांटे जाने पर घर से ले आया तेजाब की बोतल

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमस्टी ने बताया कि गलत तरीके से ऑटोरिक्शा खड़ा करने को लेकर होमगार्ड द्वारा डांटे जाने के बाद आरोपी अशोक रावत अपने घर से एक बोतल में तेजाब लाया और महिला पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि कि महिला होमगार्ड मामूली रूप से झुलसी क्योंकि तेजाब की कुछ बूंदें ही उसकी पीठ पर गिरी थीं।

छतर्रल ओवरब्रिज पर तैनात थी होमगार्ड

अधिकारी ने बताया कि महिला होमगार्ड छतर्रल ओवरब्रिज पर तैनात थी और तभी रावत अपने ऑटोरिक्शा में वहां पहुंचा और वाहन को गलत तरीके से खड़ा कर दिया। इसके बाद रावत की महिला होमगार्ड से बहस हो गई लेकिन फटकार लगाये जाने के बाद आरोपी घर चला गया और टॉयलेट की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेजाब की एक बोतल के साथ लौटा।”

अधिकारी ने बताया कि घायल होमगार्ड को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर लड़की के चेहरे पर डाला तेजाब, फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास

तेजाब डालकर आंख फोड़ी, गुप्तांग को कुचला, फांसी पर लटकाकर युवक को तालिबानी अंदाज में उतारा मौत के घाट