A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Air India Plane Crash: मिल गया एयर इंडिया के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स, जांच में साबित होगा अहम

Air India Plane Crash: मिल गया एयर इंडिया के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स, जांच में साबित होगा अहम

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को भीषण विमान हादसा हुआ। इस हादसे के बाद अब विमान के ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है। बता दें कि ब्लैक बॉक्स इस मामले की जांच में अहम साबित हो सकता है।

Black box of Air India crashed plane recovered will prove important in investigation- India TV Hindi
Image Source : PTI Air India के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का विमान AI 171 क्रैश हो गया। इस घटना के बाद से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त मलबे से विमान के ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है। बता दें कि ब्लैक बॉक्स को ही EFAR (वॉयस और डेटा रिकॉर्डर) कहते हैं। इसका पूरा नाम है एन्हांस्ड एयरबोर्ड फ्लाइट रिकॉर्डर। बता दें कि अब विमान के ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद इसे निरीक्षण और आगे की जांच के लिए AAIB को सौंप दिया गया है, जो इस मामले की जांच कर रहा है। 

मिल गया क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स

बता दें कि ब्लैक बॉक्स को टेल पॉइंट में फंसी इमारत में पाया गया था। लेकिन खोज और बचाव कार्य समाप्त होने के बाद ही इसे बरामद करने की पुष्टि की गई। इसे जांच के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि विमान के कॉकपिट के पैनल में लगे अधिकांश उपकरण बुरी तरह से जल गए हैं। एजेंसियां क्षतिग्रस्त उपकरणों से डेटा निकालने की कोशिश कर रही है। 

बोइंग के चेयरमैन का बयान

बता दें कि इस हादसे पर बोइंग के अध्यक्ष और सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने कहा, "एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रियजनों के साथ-साथ अहमदाबाद में प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। मैंने एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की है और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की है और बोइंग की एक टीम भारत के 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' के नेतृत्व में जांच का समर्थन करने के लिए तैयार है।" उन्होंने कहा कि बोइंग 'संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन प्रोटोकॉल' के तहत एयर इंडिया फ्लाइट 171 के बारे में जानकारी देने के लिए भारत के 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' (एएआईबी) की सहायता करेगा।