A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में नए साल से महंगा होगा बस का सफर, GSRTC ने किराए में की 3% की बढ़ोतरी

गुजरात में नए साल से महंगा होगा बस का सफर, GSRTC ने किराए में की 3% की बढ़ोतरी

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने ऐलान किया है कि नए साल के पहले दिन से उसकी सभी सेवाओं के बस किरायों में तीन प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सफर हुआ महंगा- India TV Hindi
Image Source : FILE (X) गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सफर हुआ महंगा

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नए साल से जुड़ी एक अहम खबर है। निगम ने बुधवार को ऐलान किया कि 1 जनवरी, 2026 से राज्य परिवहन की सभी बस सेवाओं के किरायों में 3 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि लंबी दूरी के मुकाबले कम दूरी के यात्रियों पर इसका असर न्यूनतम रखा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि किराया वृद्धि इस तरह से की गई है कि नियमित यात्रियों पर कम से कम बोझ पड़े। 9 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराये में कोई वृद्धि नहीं होगी, जबकि 10 से 60 किलोमीटर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति यात्रा केवल एक रुपया अतिरिक्त देना होगा। लगभग 85 प्रतिशत यात्री यानी प्रतिदिन कम दूरी की यात्रा करने वाले लगभग 10 लाख यात्री इस श्रेणी में आते हैं।

किराया वृद्धि का ढांचा

निगम ने हाल के महीनों में शुरू की गई कई पहलों पर भी प्रकाश डाला। एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इनमें स्लीपर, लग्जरी, सेमी-लग्जरी, सुपर डीलक्स और मिनी बसों सहित 1,475 नयी बीएस-6 बसों को शामिल करना और 13 उन्नत बस स्टेशनों और डिपो का उद्घाटन करना शामिल है, जिनसे प्रतिदिन लगभग एक लाख लोगों को लाभ होगा। वर्ष 2025-26 की बजट योजना के तहत, राज्य सरकार ने अपने बेड़े में 2,060 और बसें जोड़ने का प्रस्ताव रखा है।

  • 0 से 9 KM तक: इस दूरी के लिए किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • 10 से 60 KM तक: इस श्रेणी के यात्रियों को प्रति यात्रा मात्र 1 रुपया अतिरिक्त देना होगा।

ये भी पढ़ें-

Earthquake: साल के आखिरी दिन कांपी धरती, जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, भारत के इन राज्यों में भी महसूस हुए झटके

मासूम बेटे की हत्या के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, 2 लाख के कर्ज से थे परेशान