Earthquake: साल के आखिरी दिन भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में भूकंपीय हलचल दर्ज की गई। जहां जापान के पूर्वी तट पर एक शक्तिशाली भूकंप आया। वहीं, भारत के असम, लद्दाख और तिब्बत के क्षेत्रों में भी मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए गए।
जापान में जोरदार झटके
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, बुधवार को जापान के पूर्वी नोडा क्षेत्र के तट पर 6.0 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है।
असम और लद्दाख में हलचल
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में भी दो अलग-अलग हिस्सों में भूकंप दर्ज किया गया। असम के डिमा हसाओ में रात 9:04 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे था।
इससे पहले, शाम 7:35 बजे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (लेह) में 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।
तिब्बत में भी महसूस हुए झटके
पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में भी दोपहर 3:26 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप
इससे पहले, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से ठीक पहले आया, जब अधिकतर लोग सो रहे थे। झटके महसूस होते ही कुछ इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: साल के आखिरी दिन DRDO का धमाका, 'प्रलय' मिसाइल का सफल साल्वो परीक्षण, थर्रा उठेंगे दुश्मन