1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 26 घंटे में 11 बार कांपी गुजरात की धरती, राजकोट में बंद करने पड़े स्कूल; जानें कब कितनी तीव्रता का आया भूकंप

26 घंटे में 11 बार कांपी गुजरात की धरती, राजकोट में बंद करने पड़े स्कूल; जानें कब कितनी तीव्रता का आया भूकंप

गुजरात के राजकोट में सिर्फ 26 घंटे में 11 बार आए भूकंप ने दहशत फैला दी। इसके मद्देनजर स्कूलों को बंद करना पड़ा। बार-बार हिलती धरती ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

राजकोट को भूकंप ने...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राजकोट को भूकंप ने दहला दिया है।

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले को सिलसिलेवार भूकंप ने कंपा दिया है। यहां गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह लगातार 11 बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इन सभी भूकंप की तीव्रता तो ज्यादा नहीं थी लेकिन 26 घंटे में 11 बार धरती हिलने से लोग डर गए। फिर सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई और लोगों से सावधान रहने के लिए कह दिया गया। इस आर्टिकल में पढ़िए कि राजकोट में कितने बजे कितनी तीव्रता का भूकंप आया।

राजकोट में कितने बजे आया कितनी तीव्रता का भूकंप?

isr.gujarat.gov.in के मुताबिक, राजकोट में 9 जनवरी को 11:44 AM पर 2.6, 9:45 AM पर  3.2, 8:34 AM पर 3.2, 8:21 AM पर 3, 7:33 AM पर 2.7, 7:13 AM पर 2.9, 7:10 AM पर 2.9, 6:58 AM पर 3.2, 6:56 AM पर 2.9, 6:19 AM पर 3.8 और 8:43 PM पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

1 दिन पहले भी कांपी थी राजकोट की धरती

इससे पहले 7 जनवरी को भी भूकंप से राजकोट की धरती कांपी थी। उस दिन सुबह 7:46 AM पर 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। राजकोट के स्थानीय निवासी लगातार आ रहे इन भूकंपों से परेशान हैं। प्रशासन ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है।

कब कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केल असर
0 से 1.9 महज सीज्मोग्राफ पर मालूम होता है।
2 से 2.9 हल्का कंपन महसूस होता है।
3 से 3.9 ऐसा फील होगा कि जैसे कोई ट्रक आपके करीब से गुजर गया।
4 से 4.9 इसमें खिड़कियां टूटने का खतरा होता है। आपकी कमरे की दीवार पर टंगा फोटो फ्रेम गिर सकता है।
5 से 5.9 आपके घर में रखा फर्नीचर हिलता हुआ महसूस होगा।
6 से 6.9 बिल्डिंग की नींव में दरार आ सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी होता है।
7 से 7.9 बिल्डिंग गिर सकती है। जमीन के अंदर पड़ी पानी की पाइप फट जाती हैं।
8 से 8.9 इमारतों समेत बड़े पुल भी गिर सकते हैं। सुनामी आने की संभावना बढ़ जाती है।
9 और उससे ज्यादा बड़ी तबाही। ऐसे में अगर कोई मैदान में खड़ा हो तो उसको जमीन लहराती हुई दिखेगी। समंदर पास में हो तो सुनामी भी आ सकती है।

ये भी पढ़ें-

MP में गजब खेल: मां की जगह बेटी कर रही सरकारी नौकरी, 7 साल से किसके नाम पर आ रही सैलरी?

एमपी में कई युवको ने छात्र को घेरकर मारी गोली, जमीन पर गिराकर लात-घूसों से भी पीटा, वीडियो वायरल