A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पहलगाम हमले को लेकर गुजरात के बिजनेसमैन ने शेयर किया 'आपत्तिजनक' वीडियो, हुआ अरेस्ट

पहलगाम हमले को लेकर गुजरात के बिजनेसमैन ने शेयर किया 'आपत्तिजनक' वीडियो, हुआ अरेस्ट

40 वर्षीय दीपेन परमार ने फेसबुक पर पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। गुजरात पुलिस उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या उसके किसी आतंकी संगठन से कोई संपर्क हैं।

pahalgam terror attack- India TV Hindi
Image Source : PTI आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में हमला किया था

सूरत: गुजरात पुलिस ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए अतांकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो शेयर करने के आरोप में सूरत के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय दीपेन परमार के तौर पर की गई है और उसे अमरोली पुलिस थाना के कर्मियों ने रविवार को तब गिरफ्तार किया, जब उसने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया।

फेसबुक पेज ‘जागो इंडिया’ पर किया था पोस्ट

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो पोस्ट में संदेश था कि ‘‘पहलगाम आतंकवादी हमला पूर्व नियोजित था और आतंकवादियों के सरगना भारत में रहते हैं।’’ अमरोली पुलिस ने एक बयान में बताया कि परमार ने फेसबुक पेज ‘जागो इंडिया’ पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो के माध्यम से एक निराधार और भ्रामक संदेश प्रसारित करने की कोशिश की। पुलिस ने परमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197 (1) (डी) के तहत भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता या सुरक्षा को खतरे में डालने वाली झूठी या भ्रामक जानकारी प्रकाशित करने के लिए FIR दर्ज की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया गतिविधियों की हो रही जांच

पुलिस ने बताया कि परमार की सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या उसके किसी आतंकी संगठन से कोई संपर्क हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

बता दें कि पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को हमला कर 26 लोगों की हत्या की दी थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इसके बाद भारत ने सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-