A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. तस्वीरें देखिए, 4 साल पहले सपने लेकर कनाडा गई थी 22 साल की विधि, बर्बरता से कर दी गई हत्या

तस्वीरें देखिए, 4 साल पहले सपने लेकर कनाडा गई थी 22 साल की विधि, बर्बरता से कर दी गई हत्या

विधि मेघा की कनाडा के नियाग्रा इलाके में चाकू घोंपकर हत्या की गई। यह घटना 15 मई को हुई लेकिन गुजरात में रहे परिवार को बेटी की मौत की खबर 16 दिन बाद यहां की पुलिस के जरिए मिली।

भारतीय छात्रा विधि...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT भारतीय छात्रा विधि मेघा की फाइल फोटो

कनाडा में एक बार फिर एक इंडियन स्टूडेंट को निशाना बनाया गया है। गुजरात के आणंद जिले के बोरसद की रहने वाली 22 साल की छात्रा विधि मेघा की कनाडा के नियाग्रा इलाके में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। महज 22 साल की उम्र, आंखों में बड़े-बड़े सपने लेकर विधि 4 साल पहले गुजरात के बोरसद से कनाडा गई थी। वहां वो अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही थी और साथ में पार्ट-टाइम जॉब करके अपने पैरों पर खड़ी हो रही थी। लेकिन 15 मई को एक सिरफिरे कातिल ने उसकी जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

आखिर क्यों की गई विधि की हत्या?

विधि कल्पेशभाई मेघा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। विधि ने भी बचाव का हर संभव प्रयास किया, लेकिन जब तक विधि को मदद मिलती, उसकी सांसें थम चुकी थीं। कनाडाई पुलिस ने अब इस मामले में मर्डर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विधि की हत्या क्यों की गई? इस खूनी हमले के पीछे का मकसद क्या था? पुलिस के पास अभी इसका कोई जवाब नहीं है।

Image Source : reporter inputविधि मेघा

बोरसद में रह रहे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

बेटी की मौत की खबर 16 दिन बाद परिवार को यहां की पुलिस के जरिए पता चली, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहा बोरसद में रह रहे माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। विधि की मां रो-रोकर सिर्फ यही कह रही है कि बडे नाजो से बेटी को पाला है, अब उसकी शक्ल भी देखने को नहीं मिल रही है। विधी की मां होश में ही नहीं है।

Image Source : reporter inputविधि मेघा की फाइल फोटो

विधि के पिता ने क्या बताया?

विधि के पिता का कहना है, "14 तारीख को हमने विधि से बात की थी, उसके बाद उससे बात ही नहीं हो पाई। विधि परिवार के साथ हर 10 दिन में बात करती थी। लेकिन हर रोज मैसेज से बात हो रही थी। घटना के बाद विधि को जब भी मैसज किया तो डिलीवर नहीं हुआ,  उससे परिवार चिंतित तो था, लेकिन उनको पता ही नहीं था कि विधि से अब कभी भी बात नहीं हो पाएगी।

विधि घटना के 10 दिन पहले ही कनाडा के हेमिस्टन से सेनकेथरीन में शिफ्ट हुइ थी। उसने 14 मई को परिवार से पीआर के लिए अप्लाई करने की बात भी की थी। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से विधि हत्या की गई है। फिलहाल विधि का शव घर लाने की प्रक्रिया चल रही है।

Image Source : reporter inputविधि मेघा

गुजरात के कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा?

बोरदस की बेटी की कनाडा में हुई हत्या की जानकारी मिलने पर गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री और बोरदस के विधायक रमण सोलंकी परिवार से मिलने पहुचे। मंत्री रमण सोलंकी ने परीवार को दिलासा दी कि सरकार हर संभव प्रयास करेंगी जो प्रोसेस है, वह जल्द से जल्द खत्म हो और विधि का शव यहां घर पर आ सके।

कनाडा पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कनाडा में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। विधि के परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

(रिपोर्ट- नचिकेत मेहता)

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का शव मिला, भारतीय दूतावास ने दुख जताया, जल्द ही घर लाया जाएगा शव

रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, ऊफा मेडिकल यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी, 4 छात्र गंभीर रूप से घायल