A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. खेड़ा: हाइवे के पास बने होटल में घुसी कार, सामने आया CCTV वीडियो

खेड़ा: हाइवे के पास बने होटल में घुसी कार, सामने आया CCTV वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार धीमी गति से होटल के अंदर आती है और दीवार के पास जाकर रुक जाती है। हालांकि, इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Car in hotel- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT होटल में घुसी कार

गुजरात में खेड़ा के पास हाईवे के किनारे बने एक होटल में अचानक कार घुस गई। कार के घुसने से होटल में बैठे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि, कार बेहद धीमी गति से होटल के अंदर आई थी। इस वजह से कोई खास नुकसान नहीं हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार होटल के प्रवेश द्वार से पूरी गति से सीधे ऊपर की ओर जाती है। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे पर स्थित इस होटल में दुर्घटना का कारण बनने वाली कार की पहचान खेड़ा सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर के कार की हुई। घटनास्थल पर कोई हताहत नहीं हुआ और होटल को कोई नुकसान नहीं हुआ, इसलिए अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर इस होटल में सभी लोग बैठे होते और यह कार अंदर घुस जाती, तो जान-माल का कितना नुकसान हो सकता था।

पांच महीने पहले हुई थी दर्दनाक घटना

गुजरात के राजकोट जिले में पांच महीने पहले कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ था। यहां दो कार की भिड़त के बाद आग लग गई थी, जिसमें तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कार में आठ लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन वर्षीय एक बच्ची लापता हो गई थी। अजी धाम पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार यह घटना राजकोट को भावनगर से जोड़ने वाले स्टेट हाइवे पर स्थित सरधार गांव के पास हुई थी। भिड़ंत में शामिल दोनों कारें आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं थी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें बचा लिया गया और राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(खेड़ा से नचिकेत मेहता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

प्रलोभन देकर 59 लोगों का करा रहा था अवैध धर्मांतरण, पुलिस ने कार्यक्रम में ही दबोचा

रात के अंधेरे में नदी के तेज बहाव में बह गई इनोवा कार, 3 की बची जान, रेस्क्यू का हैरान कर देगा ये VIDEO