A
Hindi News गुजरात थप्पड़ों की दे दना दन बरसात, एक मिनट में शख्स ने डॉक्टर को जड़ दिए 12 चांटे; सामने आया VIDEO

थप्पड़ों की दे दना दन बरसात, एक मिनट में शख्स ने डॉक्टर को जड़ दिए 12 चांटे; सामने आया VIDEO

सूरत में एक शख्स ने डॉक्टर को एक मिनट के अंदर 12 बार थप्पड़ मारा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

एक मिनट में शख्स ने डॉक्टर को जड़ दिए 12 चांटे।- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT एक मिनट में शख्स ने डॉक्टर को जड़ दिए 12 चांटे।

सूरत के पांडेसरा इलाके में स्थित KSB ओलंपिया चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेशियलिस्ट डॉक्टर के साथ मरीज के रिश्तेदार ने निर्दयता की सारी हदें पार कर दी। तीमारदार ने एक के बाद एक मिनट के अंदर लगातार ताबड़तोड़ डॉक्टर पर हमला किया और 12 थप्पड़ जड़ दिए। आरोपी तीमारदार ने डॉक्टर के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गाली गलौच भी की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो हॉस्पिटल में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। 

नशे की हालत में की मारपीट

दरअसल, पूरा मामला सूरत में मौजूद KSB ओलंपिया चिल्ड्रन हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। यहां एक युवक अपने छोटे बच्चे को इलाज के लिए ले पहुंचा। इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे का ट्रीटमेंट करके बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है, आप उसे शहर के किसी बड़े अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाएं, क्योंकि इस हॉस्पिटल में ICU की सुविधा उपलब्ध नहीं है इसलिए बच्चे को आप दूसरे अस्पताल लेकर जाएं। इस दौरान बच्चे के परिवार में एक शख्स नशे की हालत में था। पहले तो परिवार के लोगों ने डॉक्टर की बात मान ली थी, पर नशे में चूर व्यक्ति को डॉक्टर की बात नागवार गुजरी।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना

नशे में धुत शख्स ने गुस्से में आकर डॉक्टर की पिटाई करनी शुरू कर दी। शख्स ने एक के बाद एक डॉक्टर पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। आरोपी ने देखते ही देखते एक मिनट के अंदर डॉक्टर को 12 थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि डॉक्टर अपनी चेयर पर बैठा है और एक आदमी अचानक डॉक्टर पर हमला कर देता है। आदमी नशे की हालत में डॉक्टर को एक के बाद एक 12 थप्पड़ जड़ देता है। इस मामले में भी डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली: BMW कार की ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टक्कर से वित्त मंत्रालय के अधिकारी की हुई थी मौत

अनंत अंबानी के वनतारा को मिली क्लीन चिट, जानें क्या है पूरा मामला?