A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Video: चोरी करने के बाद AC चालू कर सो गया चोर, 6 घंटे की नींद ली फिर निकल गया

Video: चोरी करने के बाद AC चालू कर सो गया चोर, 6 घंटे की नींद ली फिर निकल गया

सीसीटीवी वीडियो में चोर को चोरी करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह कैमरे बंद करता है और एसी चालू करके सो जाता है। आरोपी ने कुल 64 हजार रुपये चुराए और वह लगभघ 6 घंटे तक एसी चालू करके सोता रहा।

AC chor- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चोरी करने के बाद सो गया चोर

गुजरात में पड़ रही भीषण गर्मी से चोर भी परेशान हैं। इसी वजह से एक चोर ने चोरी करने के बाद दुकान में लगभघ छह घंटे तक आराम किया। चोरी करने के बाद वह एसी चालू करके सोता रहा और सुबह दुकान से बाहर निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो देखने के बाद दुकान मालिक ने शिकायत की है। नवसारी में पड़ रही तेज गर्मी से राहत पाने के लिए चोर चोरी करने के बाद ऐसी चालू करके करीब छह घंटे तक सो गया।

चोरी का अनोखा मामला नवसारी के जुनाथाना इलाके से सामने आया है। एक ऐड एजेंसी में चोरी करने के बाद भागने के बजाय चोर ने ऑफिस में एयर कंडीशनर चालू कर दिया और करीब 6 घंटे तक आराम करता रहा। इस घटना में कुल 64,000 रुपये की चोरी हुई।

10 ग्राम चांदी भी चुराई

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:26 बजे एक नकाबपोश आदमी ताला तोड़कर ऐड एजेंसी के ऑफिस में घुस गया। उसने ऑफिस के ड्रॉअर से 60,000 रुपये कैश और 10 ग्राम चांदी चुरा ली। चोरी का माल मिलने के बाद तस्कर ने बाहर की गर्मी से बचने के लिए ऑफिस का एसी चालू कर दिया। वह एक कुर्सी पर बैठकर आराम करता हुआ दिखा। ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोर रात 10:26 बजे घुसा और सुबह 4:53 बजे तक ऑफिस में रहा। करीब साढ़े छह घंटे एसी की ठंडी हवा में आराम करने के बाद, वह सूरज निकलने से पहले शांति से निकल गया।"

चोर के तरीके से पुलिस भी हैरान

पुलिस भी चोर के इस अजीब तरीके से हैरान है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।

(नवसारी से बुरहान मलेक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सूरत क्राइम ब्रांच ने AAP से जुड़े दिल्ली-सूरत हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, CCTV फुटेज सामने आया

गुजरात: धंधुका में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव, दो समुदायों के बीच झड़प, शहर में आगजनी और पुलिस का कड़ा पहरा