1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat LIVE: पाकिस्तान ने दिखा दी अपनी औकात, गुजरात के कच्छ में अब तक 8 ड्रोन दिखें, 3 को किया गया न्यूट्रलाइज

Gujarat LIVE: पाकिस्तान ने दिखा दी अपनी औकात, गुजरात के कच्छ में अब तक 8 ड्रोन दिखें, 3 को किया गया न्यूट्रलाइज

शाम 5 बजे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ। जिसे पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों बाद तोड़ दिया। हाल में ही गुजरात के कच्छ बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन्स देखें गए।

कच्छ में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कच्छ में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन

शाम 5 बजे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ और पाकिस्तान ने इसे कुछ घंटों के बाद ही तोड़ दिया। सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान एक बार फिर से भारत पर हमला करना शुरू कर दिया। हाल में ही गुजरात के कच्छ बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन्स देखे गए हैं। अब तक कच्छ में 8 पाकिस्तानी ड्रोन्स दिख चुके हैं। जिनमें से 3 को न्यूट्रलाइज कर दिया गया है। कच्छ में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

 

पाकिस्तान ने अपने हमले में गुजरात को भी निशाना बनाया। कच्छ-भुज और आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की खबरें आईं। एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को कच्छ से बरामद भी किया गया, जिसे भारतीय वायुसेना ने अपने कब्जे में ले लिया। अभी तक कोई नागरिक हताहत या बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सेना की तरफ से  कर्नल सोफिया कुरैशी ने आज साढ़े 10 बजे की प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। भुज में भी पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की थी, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं, जामनगर में पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधियों की सूचना मिली है।

सुरक्षा बलों ने तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से हलार बीच (पाकिस्तान सीमा के करीब), में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। जबकि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 उड़ानें (4 आगमन, 4 प्रस्थान) रद्द कर दी गईं, क्योंकि हवाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास चल रहा है। इधर, राजकोट के हवाई अड्डे से भी नागरिक उड़ानें 3 दिनों के लिए निलंबित कर दी गईं हैं।

Live updates : Gujarat Live Updates

  • 9:51 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    कच्छ में पूरी तरह से हुआ ब्लैकआउट

    पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन को देखते हुए कच्छ कलेक्टर ने पूरे जिले में ब्लैकआउट का आदेश दे दिया है।

  • 9:35 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    कच्छ में अब तक 8 ड्रोन दिखें, 3 को किया गया न्यूट्रलाइज

    अब तक कच्छ में 8 पाकिस्तानी ड्रोन्स दिख चुके हैं। जिनमें से 3 को न्यूट्रलाइज कर दिया गया है।

  • 8:55 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    कच्छ सीमा पर देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन

    सीजफायर के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने सारी हदों को पार कर दिया और फिर से भारत पर हमला करना शुरू कर दिया। हाल में ही कच्छ सीमा पर हरामी नाला और खावड़ा के पास पाकिस्तानी ड्रोन्स को देखा गया।

  • 6:42 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    युद्धविराम के बाद गुजरात में ब्लैक आउट आदेश रद्द

    युद्ध के मोर्चे पर खड़े भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लागू हो चुका है। ऐसे में गुजरात के उन सभी जगहों पर ब्लैक आउट के आदेश रद्द कर दिए गए हैं, जहां ब्लैक आउट की घोषणा की गई थी।

  • 5:20 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    गुजरात के कच्छ, पाटन, बनासकांठा में 7 बजे से ब्लैक आउट

    गुजरात के कच्छ, पाटन, बनासकांठा में शाम सात बजे से ब्लैक आउट का आदेश दिया गया है।

  • 5:10 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    जामनगर में दिखे 4 पाकिस्तानी ड्रोन

    हाल में ही जामनगर में 4 पाकिस्तानी ड्रोन्स देखे गए हैं। सुरक्षा बलों ने तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से हलार बीच (पाकिस्तान सीमा के करीब), में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

  • 5:08 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    जामनगर में बजा सायरन, लोगों को सार्वजनिक जगहों पर ना जाने की दी गई सलाह

    गुजरात के जामनगर जिले में चेतावनी सायरन बजाया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी सार्वजनिक स्थानों पर ना जाए। साथ ही लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से कहा कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।