1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. PM मोदी 20 सितंबर को भावनगर का दौरा करेंगे; परियोजनाओं की शुरुआत, जनसभा को संबोधित करेंगे

PM मोदी 20 सितंबर को भावनगर का दौरा करेंगे; परियोजनाओं की शुरुआत, जनसभा को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी की इस भावनगर यात्रा में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, वे गुजरात के समुद्री क्षेत्र को और मजबूती देंगे। इनसे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।

pm modi- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात के भावनगर शहर की अपनी यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। भावनगर के कलेक्टर मनीष कुमार बंसल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 20 सितंबर को भावनगर आएंगे। वह जवाहर मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।

नई नीति का होगा शुभारंभ

इस अवसर पर वह बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, गुजरात समुद्री बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा इस क्षेत्र से संबंधित एक नीति की भी शुरुआत करने का कार्यक्रम है।’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान इस क्षेत्र की सरकारी और निजी संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।’’ 

गुजरात के लिए अहम परियोजनाएं

पीएम मोदी की इस यात्रा में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, वे गुजरात के समुद्री क्षेत्र को और मजबूती देंगे। इनसे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, समुद्री परिवहन की नीतियों में सुधार से राज्य की अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। (भाषा इनपुट्स के साथ)