सूरत की उत्रान पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल लेडीज जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 7 महिलाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई उत्रान स्थित सेंटोसा हाइट अपार्टमेंट के फ्लैट में की गई, जहां जुआ खेला जा रहा था। पुलिस की सर्विलांस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर सेंटोसा हाइट्स की B ब्लॉक स्थित फ्लैट नम्बर 202 में छापा मारा।
जुआ खेलते सात महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि B बिल्डिंग के 202 नंबर के फ्लैट रहने वाली रेखा बेन किशोर भाई झुलसाना अपने आर्थिक लाभ के लिए बाहर से महिलाओं को बुलाकर जुआ खिलाती है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और वहां पर मौजूद 7 महिलाओं को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। सभी महिलाएं शहर के अलग अलग इलाके की रहने वाली है और जुआ खेलने के लिए सेंटोसा बिल्डिंग के 202 नंबर के फ्लैट में आती थी।
महिलाओं के पास से जब्त किए गए ये सामान
छापे के दौरान पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 17430 रुपये आरोपियों से बरामद की गई है। इसके साथ ही पांच मोबाइल फोन समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पलिस ने सभी सातों महिला आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 4 ओर 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की रेड से हाई प्रोफाइल सेंटोसा बिल्डिंग और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
यहां देखें वीडियो
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके साथ ही, यह पता लगाने के लिए भी जांच शुरू कर दी गई है कि क्या इस जुए के अड्डे में कोई अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि आस-पास के इलाकों से लोग इस जुए के अड्डे पर आते थे और यहां काफी समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल फोन और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः व्यापारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट, रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से कर दी 5 राउंड फायरिंग, सामने आया Video
तस्वीरें देखिए, 4 साल पहले सपने लेकर कनाडा गई थी 22 साल की विधि, बर्बरता से कर दी गई हत्या