A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत के उद्योगपति की अनोखी पहल, बेटियों की शिक्षा के लिए खर्च करेंगे 16 करोड़ रुपये

सूरत के उद्योगपति की अनोखी पहल, बेटियों की शिक्षा के लिए खर्च करेंगे 16 करोड़ रुपये

हीराबा नो खमकार अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा के लिए पहल की जा रही है। सूरत के उद्योगपति ने 9900 बेटियों की मदद के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है।

Surat Girls Help- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सूरत में पढ़ाई के लिए 9900 बेटियों को चेक दिया गया

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया हीराबा नो खमकार अभियान अब जन अभियान का रूप लेता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के जन्मदिन के मौके पर सूरत के स्टेडियम में उद्योगपति पीयूष देसाई ने 9900 बेटियों की मदद करने का ऐलान किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के जन्मदिन के मौके पर प्रत्येक बेटी को 7,500 रूपये की शैक्षणिक सहायता दी गई। अब तक कुल साढ़े सात करोड़ रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

पीयूष देसाई ने कहा की वह उन बेटियों की मदद करते हैं, जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं। वह बेटियों के अकाउंट में साढ़े सात हजार रुपया जमा करवाते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने प्रण लिया था कि 21 हजार बेटियों को शिक्षा के लिए स्कूल फीस में मदद करेंगे। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के जन्मदिन पर उन्होंने करीब 1 लाख 25 हजार किताबें छपवाकर पानी बचाने की मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई से अपने पिता और ससुराल दोनों घरों को फायदा होता है।

हीराबा खमकार नाम रखने की वजह

हीराबा खमकार नाम का मतलब होता है "हीराबा का वीर"। मोदी जी देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। देश के हर नागरिक को अपना परिवार समझते हैं, देश की बेटियों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। इस लिए यह नाम रखा गया है। हीराबा के नाम से में 21 हजार बेटियों की मदद की जा रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि सूरत के उद्योगपति पीयूष देसाई ने 21 हजार बेटियों की मदद करने का ऐलान किया है। उन बेटियों को मदद मिलेगी, जिनके माता पिता नहीं है।

सीआर पाटिल ने जताया आभार

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, किसी बेटी की मां नहीं है तो किसी बेटी का पिता नहीं है। ऐसी बेटियों को शिक्षा के लिए 7 हजार 500 रुपया देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की माता के नाम "हीराबा खमकार" संस्था बनाकर 21 हजार बेटियों को 7500 रुपया का चेक देने का वादा किया था। जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर कुल 9900 बेटियों को चेक अर्पण कर दिया है। साढ़े सात करोड़ रुपये बेटियों की शिक्षा के लिए दिया है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई एक व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी रकम बेटियों की शिक्षा के लिए दी गई हो। मैं पीयूष देसाई का दिल से अभिनंदन करता हूं।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'जरूरत के मुताबिक तुरंत मिलेंगे नए PNG कनेक्शन', गुजरात सरकार की तरफ से हुआ बड़ा ऐलान

गुजरातः कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान 70 साल के डॉक्टर पति ने 61 वर्षीय पत्नी पर फेंका तेजाब, खुद भी पी लिया जहर