1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. शेरनी को कुचलने के आरोप में जेल गया ट्रक चालक, जमानत अर्जी खारिज

शेरनी को कुचलने के आरोप में जेल गया ट्रक चालक, जमानत अर्जी खारिज

अमरेली में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उस पर शेरनी को कुचलने का आरोप है। घटना अमरेली-सावरकुंडला राजमार्ग पर स्थित देवलिया गांव के पास हुई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

गुजरात के अमरेली जिले में एक ट्रक चालक को शेरनी को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 24 अप्रैल की तड़के अमरेली-सावरकुंडला राजमार्ग पर स्थित देवलिया गांव के पास हुई। इस मामले में आरोपी राजेश पडारिया को गिरफ्तार किया गया है, जो तेज गति से वाहन चला रहा था और उसने मंगलवार तड़के शेरनी को कुचल दिया।

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) विरलसिंह चावड़ा ने बताया कि इस घटना के बाद तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आस-पास लगे पेट्रोल पंप और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने के बाद ट्रक का पता चला।

चालक राजेश पडारिया पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लगे आरोपों में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

शेरनी के हमले में 5 वर्षीय बच्चे की मौत

कुछ महीने पहले अमरेली जिले से एक शेरनी के हमले की खबर आई थी। एक मजदूर के पांच वर्षीय बेटे की शेरनी के हमले में मौत हो गई थी, जब बच्चा जाफराबाद तालुका के नवी जिकाद्री गांव के बागान क्षेत्र में अपनी झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। इस दौरान शेरनी ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे उठा ले गई। स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर पूरे इलाके में एक गहन तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद शव को बरामद कर लिया गया और उसे अस्पताल भेजा गया। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

पहलगाम आतंकी हमला: राजनाथ सिंह से मिले CDS अनिल चौहान, 40 मिनट तक चली बैठक

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला