1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. दोस्त के फ्लैट से 21 वर्षीय युवक का मिला संदिग्ध शव, पूरी रात बेटे की तलाश करता रहा पिता

दोस्त के फ्लैट से 21 वर्षीय युवक का मिला संदिग्ध शव, पूरी रात बेटे की तलाश करता रहा पिता

मृतक युवक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। पुलिस की जांच में पता चला कि आकाश अपने दो दोस्तों के साथ फ्लैट पर गया था। वहीं पर वह मृत अवस्था में पाया गया।

दुखी पिता- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दुखी पिता

गुजरात के वडोदरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। वडोदरा के वरणामा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय आकाश पाटिल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आकाश पाटिल का शव एक दोस्त के फ्लैट से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आकाश प्राइवेट कंपनी में काम करता था और देर रात घर नहीं लौटने पर उसके पिता पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सुबह दोस्तों से जानकारी मिलने पर वे फ्लैट पहुंचे, जहां आकाश बेहोश अवस्था में मिला। 

पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ शुरू की

108 एम्बुलेंस की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आकाश अपने दो दोस्तों के साथ फ्लैट पर गया था। वरणामा पुलिस ने दोनों दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

देर रात तक नहीं मिला बेटा

मृतक आकाश के पिता रवींद्र पाटिल ने बताया कि शाम को बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी कंपनी सहित कई संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। उन्हें उम्मीद थी कि आकाश वापस घर आ जाएगा, लेकिन देर रात तक उसके नहीं आने पर वे घर लौट आए और सुबह पुलिस से संपर्क करने का निर्णय लिया। 

एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

सुबह जब उन्होंने आकाश के दोस्तों से बात की, तब पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे दोस्तों के साथ अजय के फ्लैट पहुंचे, जहां आकाश बेहोशी की हालत में मिला। तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। आकाश की मौत किन कारणों से हुई है। ये जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। दोस्तों से पूछताछ के बाद ही वारदात का पता चल सकेगा। पुलिस की टीम फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जाएगी।

सत्यम नेवासकर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

गुजरात के खेड़ा में स्कूल जा रहे बच्चे पर गिरा बिजली का खंबा, मौके पर मौत, 6 बहनों के बीच अकेला भाई था