गुजरात के वडोदरा के पॉश रेसकोर्स इलाके में स्थित 'मलबार गोल्ड' शोरूम में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खरीदारी के बहाने पहुंची एक हाईप्रोफाइल महिला ने स्टाफ की नजरों से बचकर लाखों रुपये कीमत की सोने और डायमंड की अंगूठी व ईयररिंग्स चुराने की कोशिश की। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पकड़े जाने पर रोने लगी महिला
महिला ने चोरी किए गए गहनों को अपने मुंह में छिपा लिया था, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि शोरूम स्टाफ की सतर्कता के चलते महिला की हरकत पकड़ में आ गई और उसे मौके पर ही रोक लिया गया। पकड़े जाने पर महिला रो पड़ी। उसने माफी भी मांगी।
Image Source : reporter inputपकड़े जाने पर माफी मांगने लगी महिला।
स्टाफ की नजर बचाकर मुंह में छुपाई अंगूठी-ईयररिंग्स
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला एक ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुई। इसके बाद उसने स्टाफ से सोने और हीरे के गहने देखने का अनुरोध किया। स्टाफ से बातचीत करते हुए, उसने उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की और फिर चुपके से सोने-हीरे की बालियों का एक सेट और एक अंगूठी अपने मुंह में छिपा ली। जब स्टाफ को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो गहनों की दोबारा गिनती की गई। कुछ गहने गायब पाए जाने पर महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिला घबरा गई, जिसके बाद गायब गहने उसके मुंह के अंदर से बरामद किए गए। इस प्रकार, कई लाख रुपये के कीमती गहनों की चोरी का प्रयास मौके पर ही विफल हो गया।
CCTV फुटेज आया सामने-
पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर अकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
Image Source : reporter inputपुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।
अकोटा पुलिस स्टेशन के पीआई डी.वी. बलदानिया ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी और पुलिस ने महिला से पूछताछ भी की थी। लेकिन शोरूम संचालकों द्वारा शिकायत न देने और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
(रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)
यह भी पढ़ें-
ठाणे: सोसाइटी के बाहर रखा कचरे का डिब्बा चोरी कर ले गए कपल, 3 हजार रुपए थी कीमत, CCTV में कैद हुई घटना
छोरियां भी छोरों से कम नहीं! लड़की ने रात में दोस्त के साथ मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ा और चोरी करके भाग गई; CCTV