1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. रेप का केस दर्ज कराकर कर रही थी ब्लैकमेल! शख्स ने चाकू घोंप की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

रेप का केस दर्ज कराकर कर रही थी ब्लैकमेल! शख्स ने चाकू घोंप की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

गुरुग्राम में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या इसलिए की, क्योंकि वह रेप का मामला दर्ज करा उसे ब्लैकमेल कर रही थी। शख्स से मिलने के लिए युवती गुरुग्राम आई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा के गुरुग्राम से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने शनिवार देर रात अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। आरोपी और मृतक दोनों महाराष्ट्र के अकोला जिले के रहने वाले हैं। आरोपी का कहना है कि प्रेमिका ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

पीजी में हुई युवती की हत्या 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सदर थाना को टिकरी गांव स्थित एक पीजी में 22 वर्षीय युवती की हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम फॉरेंसिक साइंस और फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटनास्थल पर युवती का शव खून से लथपथ मिला। उसके सिर और गर्दन पर चाकू से वार के निशान पाए गए। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया।" शख्स सदर थाने गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। 

शख्स से मिलने आई थी युवती

पुलिस को अंदेशा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। कथित तौर पर युवती दो-तीन दिन पहले उस व्यक्ति से मिलने शहर आई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसके खिलाफ महाराष्ट्र में दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कराया था और उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसने कहा, वह इसी सिलसिले में गुरुग्राम आई थी, दोनों में झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (IANS)

ये भी पढ़ें-