A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में चोरों का साहस देखिए! बड़े जोहड़ वाले मंदिर में दानपात्र तोड़ा, भारी-भरकम कैश लेकर भागे; CCTV में कैद

गुरुग्राम में चोरों का साहस देखिए! बड़े जोहड़ वाले मंदिर में दानपात्र तोड़ा, भारी-भरकम कैश लेकर भागे; CCTV में कैद

गुरुग्राम के पॉश सेक्टर-78 में चोरों में भगवान को भी नहीं बख्शा। यहां उन्होंने मंदिर के दानपात्र में भारी-भरकम नकदी पर हाथ साफ कर लिया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दानपात्र तोड़ते...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दानपात्र तोड़ते सीसीटीवी में कैद हुए चोर।

साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाशों और चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला गुरुग्राम के एक पॉश इलाके से सामने आया है जहां चोरों ने भगवान के घर को ही अपना निशाना बना डाला।

गुरुग्राम के सेक्टर-78 स्थित प्रसिद्ध 'बड़े जोहड़ वाले मंदिर' में बीती रात चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ​चोर दानपात्र तोड़कर नकदी ले उड़े। ​चोरों ने मंदिर परिसर में दाखिल होकर वहां रखे मुख्य दानपात्र को निशाना बनाया। चोरों ने दानपात्र को तोड़ा और उसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई भारी-भरकम नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।

Image Source : reporter inputचोरों ने दानपात्र तोड़ा।

दानपात्र को कटर से तोड़ते दिखे चोर

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चोर बेखौफ होकर मंदिर परिसर में घुसते और दानपात्र को कटर या किसी भारी औजार से तोड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। मंदिर प्रबंधन और सेवादार ने दानपात्र टूटा हुआ पाया और सामान बिखरा हुआ था।

घटना का CCTV फुटेज आया सामने-

स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

घटना की सूचना तुरंत पुजारी द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भगवान के घर हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में DRDO कॉम्प्लेक्स के अंदर चोरी, महिला साइंटिस्ट के घर से लाखों की ज्वेलरी और नकदी गायब

एयरलाइंस के कर्मचारियों ने ही रची 2.58 करोड़ के 2.1 KG सोने के जेवरों की चोरी की साजिश, पुलिस ने यूं सुलझाई गुत्थी