1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह-सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर कितनी थी तीव्रता?

हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह-सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर कितनी थी तीव्रता?

हरियाणा में एक के बाद एक लगातार भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब राज्य के फरीदाबाद जिले में सुबह-सुबह भूकंप का झटका लगा है। आए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर कितनी थी इस भूकंप की तीव्रता।

Haryana Faridabad earthquake- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक फोटो।

भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप की घटनाएं बढ़ती ही चली जा रही हैं। हाल के दिनों में म्यांमार समेत कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हुई है। वहीं, बीते कुछ समय से राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भी लगातार भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद जिले से आया है। यहां मंगलवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं जिससे लोगों के अंदर खौफ फैल गया है। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का केंद्र कहां था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कितनी मापी गई है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई है। फरीदाबाद में भूकंप मंगलवार को सुबह-सुबह 6 बजे आया है। इस भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में ही धरती से 5 किलोमीटर भीतर था। बता दें कि बीते दो हफ्ते से भी कम समय में हरियाणा में भूकंप की ये 5वीं घटना है।

अंडमान के पास भी भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास भी भूकंप की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, अंडमान समुद्र में बीती रात 11 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। 

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- भूकंप से हिली हरियाणा की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से थर्राई इन दो देशों की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता