1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूकंप के झटकों से थर्राई इन दो देशों की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

भूकंप के झटकों से थर्राई इन दो देशों की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 21, 2025 06:47 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 06:54 am IST

Earthquake: अलास्का और ताजिकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

Earthquake: अलास्का और ताजिकिस्तान दोनों देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। सोमवार को अलास्का में भारतीय समयानुसार, सुबह 03:58:02 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ( NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 48 किमी थी। इसका केंद्र 54.99 उत्तरी अक्षांश और 159.98 पश्चिमी देशांतर पर अलास्का प्रायद्वीप में स्थित था।

इससे पहले 17 जुलाई को भी अलास्का में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया था। यह भूकंप भारतीय समयानुसार, सुबह 02:07:42 बजे आया था और इसकी गहराई 36 किमी थी। इसका केंद्र 54.91 उत्तरी अक्षांश और 160.56 पश्चिमी देशांतर पर अलास्का प्रायद्वीप में स्थित था। यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में आए भूकंप के बाद अलास्का के तटीय हिस्सों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। 

ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप

वहीं, ताजिकिस्तान में सोमवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार, ताजिकिस्तान में सुबह 04:43:29 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई 23 किमी थी, जिससे आफ्टरशॉक की संभावना बनी रहती है। इसका केंद्र 37.39 उत्तरी अक्षांश और 72.58 पूर्वी देशांतर पर ताजिकिस्तान में स्थित था।

इससे पहले, रविवार, 20 जुलाई को भी ताजिकिस्तान में भारतीय समयानुसार, सुबह 01:01:55 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई 160 किमी थी। 18 जुलाई को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 10 किमी थी। इसके अलावा, 12 जुलाई को भी दो भूकंपों के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता क्रमशः 4.8 और 4.2 थी।

ये भी पढ़ें-

भूकंप से हिली भारत के इन दो प्रदेशों की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप से फिर हिली इस एशियाई देश की धरती, एक महीने में 5वां झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश