1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप से हिली भारत के इन दो प्रदेशों की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप से हिली भारत के इन दो प्रदेशों की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

 Published : Jul 21, 2025 06:44 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 01:56 pm IST

भारत दो प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। आइए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता कितनी मापी गई है।

earthquake arunachal jammu kashmir- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के कारण धरती हिलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में म्यांमार में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बीते कुछ दिनों से भारत में राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों या प्रदेशों में भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं। अब भारत के दो प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि कितनी तीव्रता के थे ये भूकंप।

जम्मू-कश्मीर में कब आया भूकंप?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

अरुणाचल में कितनी तीव्रता का था भूकंप?

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को देर रात भूकंप के कारण धरती हिल उठी। ये भूकंप 10 बजकर 59 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। रविवार रात को आए इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में धरती से 5 किलोमीटर भीतर में था।  

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

भूकंप से हिली हरियाणा की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत