1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 20, 2025 10:17 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 11:03 pm IST

गुजरात के कच्छ में रविवार की शाम भुकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का पता चलते ही लोग अपने घरों से निकलकर भागने लगे। जानें कितनी थी तीव्रता?

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके- India TV Hindi
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके Image Source : FILE PHOTO

गुजरात के कच्छ जिले में आज रात 9 बजकर 47 मिनट और 59 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई है। भूकंप का केंंद्र अक्षांश: 23.732 देशांतर: 69.879, क्षेत्र: खावड़ा, कच्छ से 20 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व था। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान, गांधीनगर ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप का पता चलते ही लोग घबरा गए और घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। फिलहाल किसी तरह की कोई क्षति की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

तीन दिनों में तीन बार हिली धरती


जानकारी के मुताबिक कच्छ में पिछले तीन दिनों में भूकंप से तीन बार धरती डोली है। गुजरात के इस इलाके में भूकंप के झटके जल्दी जल्दी आ रहे हैं जिसने स्थानीय प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल भूकंप से किसी गंभीर नुकसान होने की कोई संभावना नहीं व्यक्त की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्छ में हल्के भूकंप के झटके सामान्य बात है। लेकिन आ रहे इन झटकों को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। बता दें कि कच्छ क्षेत्र भूगर्भीय रूप से भूकंप के लिए संवेदनशील माना जाता है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।



 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।