1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. मां को पड़ोसी संग आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, दोनों को मार डाला; पिकअप में भरकर ले गया लाश

मां को पड़ोसी संग आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, दोनों को मार डाला; पिकअप में भरकर ले गया लाश

आरोपी युवक की मां का पिछले कुछ सालों से पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी बेटे को...- India TV Hindi
Image Source : PEXELS REPRESENTATIONAL पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां और पड़ोसी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कब की है घटना?

पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां का कथित तौर पर पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को यहां के एक गांव में हुई। उन्होंने बताया कि राज कुमार ने अपनी 45 वर्षीय मां और अपने पड़ोसी (48) को घर में आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को जगाया और दोनों ने उनका गला घोंट दिया। शुक्रवार को राज कुमार ने लाशों को अपनी पिक-अप जीप में रखा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

पड़ोसी के साथ मां का चल रहा था लव अफेयर

पुलिस के मुताबिक कुमार ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुरुवार रात करीब 2 बजे पड़ोसी और फिर अपनी मां की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

आधी रात जन्मदिन से ठीक पहले धांय-धांय, बर्थडे बॉय गगन के सिर में किसने मारी गोली? 10 दिन पहले ही बने थे पिता

VIDEO: अस्पताल में युवक ने खुद को लगाई आग, पहली मंजिल से लगाई छलांग, मौत की वजह सुन मचा हड़कंप