A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. IPS पूरन कुमार के शव का आज हुआ पोस्टमार्टम, सुसाइड के 8 दिन बाद पत्नी ने दी सहमति

IPS पूरन कुमार के शव का आज हुआ पोस्टमार्टम, सुसाइड के 8 दिन बाद पत्नी ने दी सहमति

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या केस को लेकर अहम खबर सामने आई है। पूरन कुमार का परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया है। एसडीएम और SIT की निगरानी में पोस्टमार्टम हुआ।

IPS Puran Kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI IPS वाई पूरन कुमार की फाइल फोटो

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के शव का आज चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ। सुसाइड के 8 दिन बाद पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने अपने पति के शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सहमति दी। आईपीएस पूरन कुमार के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर का एक स्पेशल पैनल बनाया गया। सुबह 9 बजे एसडीएम और SIT की निगरानी में पोस्टमार्टम शुरू हुआ जिसकी वीडियो ग्राफी भी की गई।

पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को आत्महत्या की थी। 8 दिन बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ASI ने गोली मारकर की आत्महत्या

वहीं, आपको बता दें कि IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की जांच कर रहे रोहतक साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप कुमार ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से पुलिस को एक तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें ASI संदीप कुमार ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

IPS वाई पूरन कुमार और ASI संदीप लाठा का क्या है कनेक्शन?

ASI संदीप लाठा साइबर सेल में तैनात थे और IPS वाई पूरन कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे थे। इसी महीने 6 अक्टूबर को मृतक ASI संदीप ने IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन को ढाई लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। पूछताछ में गनमैन सुशील ने बताया कि वो शराब कारोबारी से IG पूरन कुमार के कहने पर रिश्वत ले रहा था। शराब ठेकेदार को एक गैंगस्टर ने धमकाया था और उससे पैसे मांगे थे। शराब ठेकेदार ने इस मामले में वाई पूरन कुमार से मुलाकात कर मदद माँगी थी।आरोप है कि मदद की एवज में शराब ठेकेदार से ढाई लाख रुपए मांगे गए थे। IG पूरन कुमार के गनर सुशील के इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी।

रिश्वत कांड में आया था पूरन कुमार का नाम

गनर सुशील के पकड़े जाने के बाद रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बयान दिया था कि इस रिश्वत कांड में IG पूरन कुमार का नाम सामने आया है। उन्होंने ये भी दावा किया था कि आरोपी गनर ने अपने बयान में ये कबूल किया कि ये पैसे पूरन कुमार के कहने पर लिए गए थे। इस मामले के बाद IPS पूरन कुमार का तुरंत सुनारिया जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।  इस घटनाक्रम के अगले ही दिन यानी 7 अक्टूबर को IPS पुरन कुमार ने खुदकुशी कर ली थी। अब इसी केस में वाई पूरन कुमार के गनर को अरेस्ट करने वाले ASI संदीप लाठर ने खुदकुशी कर ली है। 

यह भी पढ़ें-

IPS पूरन केस के ASI ने सुसाइड से पहले VIDEO में किया बड़ा खुलासा, 50 करोड़ की डील और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

IPS पूरन कुमार की पत्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा नोटिस, मृतक पति का मांगा लैपटॉप, जानिए क्या है वजह?