Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. IPS पूरन केस के ASI ने सुसाइड से पहले VIDEO में किया बड़ा खुलासा, 50 करोड़ की डील और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

IPS पूरन केस के ASI ने सुसाइड से पहले VIDEO में किया बड़ा खुलासा, 50 करोड़ की डील और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Reported By : Atul Bhatia Edited By : Malaika Imam Published : Oct 14, 2025 04:23 pm IST, Updated : Oct 14, 2025 11:56 pm IST

रोहतक साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड से पहले ASI ने वीडियो में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मृतक ASI संदीप कुमार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मृतक ASI संदीप कुमार

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में एक नया मोड़ सामने आ गया है। इस मामले की जांच कर रहे रोहतक साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से पुलिस को एक तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें ASI संदीप कुमार ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड से पहले ASI संदीप कुमार ने वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। वीडियो में उन्होंने कहा, "भाइयों मैं संदीप कुमार, आपको एक सच्चाई से अवगत कराना चाहता हूं। सच्चाई की कीमत बहुत बड़ी होती है। आज हम और ये देश तब जागेगा जब हम सच्चाई की राह पर कुर्बान होंगे। एक भ्रष्ट पुलिस अफसर है, जिसने सदर थाना मर्डर में इसने पैसे लिए। इसने रविंद्रजीत को निकालने के लिए 50 करोड़ की डील कर रखी थी।... इनकी भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। जो इनके खिलाफ शिकायत हुई थी उसी भ्रष्टाचार से ढककर इसने सुसाइ़ड किया है।

यहां सुनिए पूरा वीडियो-

सुसाइड नोट और वीडियो मैसेज में लगाए गए आरोप

ASI संदीप कुमार ने आईपीएस वाई पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी अधिकारी बताया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास पूरन कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के बहुत से सबूत मौजूद थे। संदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि पूरन कुमार ने "जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक" किया। ASI ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर था, जिस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा है, "मैं अपनी शहादत देकर जांच की मांग कर रहा हूं। इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए।"

बता दें कि ASI संदीप कुमार की आत्महत्या आईपीएस पूरन कुमार की खुदकुशी के कुछ दिनों बाद हुई है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले ने एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। अब इन दोनों मामलों की गहन जांच की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा: अब साइबर सेल में तैनात ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, IPS वाई पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नामों पर लगी मुहर, जानिए किसे और कहां से मिला टिकट?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement