A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'जासूस' ज्योति मल्होत्रा ने मांगी नियमित जमानत, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

'जासूस' ज्योति मल्होत्रा ने मांगी नियमित जमानत, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अदालत से नियमित जमानत का अनुरोध किया है। अदालत ने पुलिस से 11 जून तक इस मामले में जवाब मांगा है।

ज्योति मल्होत्रा- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO ज्योति मल्होत्रा

हिसार: जासूसी के आरोप में पिछले महीने हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को यहां की एक अदालत से नियमित जमानत का अनुरोध किया है। मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने इसकी जानकारी दी। मल्होत्रा ने अपने वकील के जरिए न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार के समक्ष नियमित जमानत याचिका दायर की।

11 जून तक मांगा जवाब

वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अदालत ने पुलिस से 11 जून तक इस मामले में जवाब मांगा है। सोमवार को अदालत ने ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी और मामले की अगली सुनवाई 23 जून के लिए निर्धारित की थी। 33 वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुई थी।

16 मई को हुई गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के आरोपी में ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसे पूछताछ के लिए बाद में चार दिन और बढ़ाया गया। अदालत ने 26 मई को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल

हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा का यूट्यूब पर ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से चैनल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दानिश के संपर्क में थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। दानिश को जासूसी में लिप्त होने के कारण भारत ने 13 मई को निष्कासित कर दिया था।

पूछताछ में ज्योति का खुलासा

ज्योति मल्होत्रा ने पूछताछ में बताया था कि वह पाकिस्तान के इशारों पर काम कर रही थी। ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर दानिश के लगातार संपर्क में थी। वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी। जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। दानिश का मोबाइल नंबर लेने के बाद उससे बात करने लगी थी। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Exclusive: कितना ताकतवर होगा भारत का नया एयर डिफेंस सिस्टम 'कुशा'? जानें DRDO चीफ ने क्या कहा

"संघर्ष भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं, यह भारत Vs टेररिस्तान है", यूरोप से एस. जयशंकर का बड़ा मैसेज