1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "संघर्ष भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं, यह भारत Vs टेररिस्तान है", यूरोप से एस. जयशंकर का बड़ा मैसेज

"संघर्ष भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं, यह भारत Vs टेररिस्तान है", यूरोप से एस. जयशंकर का बड़ा मैसेज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 10, 2025 11:14 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 11:22 pm IST

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रसेल्स में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले आ रहे संघर्ष को दो देशों के बीच का टकराव न मानें, बल्कि इसे एक लोकतंत्र और आतंकवादियों को पनाह देने वाले राष्ट्र के बीच का संघर्ष के रूप में देखें।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर- India TV Hindi
विदेश मंत्री एस. जयशंकर Image Source : ANI

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में विदेशी पत्रकारों से कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को दो देशों के बीच का टकराव न मानें, बल्कि इसे एक लोकतंत्र और आतंकवादियों को पनाह देने वाले राष्ट्र के बीच का संघर्ष के रूप में देखें।

"भारत-पाकिस्तान के रूप में न देखें"

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कलास के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, "यह दो राज्यों के बीच का संघर्ष नहीं है। यह वास्तव में आतंकवाद के खतरे और उसके अभ्यास के प्रति एक प्रतिक्रिया है। मैं आपसे आग्रह करूंगा कि इसे भारत-पाकिस्तान के रूप में न देखें, बल्कि इसे भारत-टेररिस्तान के रूप में सोचें।"

एकजुटता के लिए कहा- धन्यवाद 

एस. जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन और उपाध्यक्ष कलास से मुलाकात की और पहलगाम हमले की "कड़ी निंदा" और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इन मुलाकातों के दौरान, जयशंकर ने वॉन डेर लेयन और कलास के साथ भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को गहरा करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। 

आतंकवादी ठिकानों पर हमला 

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।

पाकिस्तान में अंदर तक हमला करने की चेतावनी 

इससे पहले सोमवार को जयशंकर ने चेतावनी दी थी कि यदि आतंकवादी हमलों से उकसाया गया तो भारत पाकिस्तान में अंदर तक हमला करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा था कि पहलगाम जैसे बर्बर कृत्यों की स्थिति में आतंकवादी संगठनों और उनके नेताओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद पॉपुलर हुईं प्रोफेसर माधवी लता की अपील, "मुझे इस तरह से क्रेडिट न दें"

Exclusive: कितना ताकतवर होगा भारत का नया एयर डिफेंस सिस्टम 'कुशा'? जानें DRDO चीफ ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत