A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सोनीपत में ट्रक ने 2 सगी बहनों को कुचला, हाईवे पर खड़ी कार को 100 मीटर घसीटा; दिल्ली से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे

सोनीपत में ट्रक ने 2 सगी बहनों को कुचला, हाईवे पर खड़ी कार को 100 मीटर घसीटा; दिल्ली से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे

बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाने सोनीपत आई महिला अपनी बहन और जीजा के साथ सड़क हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 सगी बहनों की मौत हो गई।

मृतका की फाइल फोटो।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतका की फाइल फोटो।

हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार टक्कर मारी दी। ट्रक, कार को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया जिससे कार चकनाचूर हो गई। गुरुवार रात हुए हादसे में कार सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। हादसे की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  

दिल्ली के उत्तम नगर से पार्टी करने आया था परिवार

कार सवार परिवार दिल्ली के उत्तम नगर से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने रिश्तेदारों के साथ सोनीपत के मुरथल ढाबे आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। जब राई थाना क्षेत्र में स्थित गोल्डन हट ढाबा के पास पहुंचे तो कुछ सामान लेने कार को सड़क किनारे रोक दिया। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसे में कार सवार दो सगी बहनों मनप्रीत कौर और मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ हादसा

हादसा नेशनल हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

(रिपोर्ट- सन्नी मलिक)

हादसे का वीडियो आया सामने-

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हुई दो ट्रकों की भयानक टक्कर; 2 लोगों की मौत

नोएडा में दर्दनाक हादसा: गहरे पानी में डूबकर एमिटी के छात्र की मौत, परीक्षा के बाद पार्टी करने गया था