A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फरीदाबाद में बड़ा हादसा: जेवर एक्सप्रेसवे पर भारी क्रेन के नीचे दबे 4 मजदूर, 3 की मौत; चीख-पुकार मच गई

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: जेवर एक्सप्रेसवे पर भारी क्रेन के नीचे दबे 4 मजदूर, 3 की मौत; चीख-पुकार मच गई

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण में लगी एक भारी क्रेन के पलट जाने के कारण गुरुवार शाम 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

jewar expressway flyover collapsed- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगा क्रेन गिरा।

हरियाणा के फरीदाबाद में क्रेन गिरने से हुए हादसे में अबतक 3 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जेवर एक्सप्रेसवे पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान एक भारी क्रेन गिर गया था जिसके नीचे मजदूर दब गए थे।

कैसे हुआ हादसा?

ये क्रेन फ्लाईओवर निर्माण कार्य में जुटा था और गार्डर उठाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त 7 मजदूर मौके पर मौजूद थे जिनमें से 4 मजदूर क्रेन के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और क्रेन के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश की वजह से साइट पर कीचड़ हो गया था और इस कीचड़ में क्रेन का संतुलन बिगड़ गया।

Image Source : ptiमौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी।

SDRF की टीम ने 3 शवों को बाहर निकाला

SDRF के ASI अमरजीत सिंह ने कहा, "गुरुवार शाम को घटना की रिपोर्ट मिलते ही, SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमें 4 पीड़ित मिले, जिनमें से एक के कंधे पर चोट लगी थी। हमने उन्हें सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाकी 3 मृतकों के शव भी बरामद कर लिए गए और उन्हें भी अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद कंटेनर को खाली कर दिया गया। अब वहां कोई और व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है।"

यह भी पढ़ें-

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों का अंतिम संस्कार देख नम हो गई सभी की आंखे, हिमाचल कार हादसे में खत्म हो गया 'वंश'

मालवीय नगर अग्निकांड: कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, हादसे के बाद मौके से हो गया था फरार