1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मालवीय नगर अग्निकांड: कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, हादसे के बाद मौके से हो गया था फरार

मालवीय नगर अग्निकांड: कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, हादसे के बाद मौके से हो गया था फरार

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 04, 2026 03:33 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 04:02 pm IST

मालवीय नगर अग्निकांड मामले में साकेत कोर्ट ने होटल फ्लोरिश स्टे के मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान, पूछताछ में लवकेश बजाज से अग्निकांड से जुड़े कड़े सवाल पूछे जाएंगे।

लवकेश बजाज को 4 दिन की...- India TV Hindi
लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया। Image Source : DELHI POLICE

दिल्ली अग्निकांड मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि होटल की छत का कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था, जिसके चलते लोग छत पर जाने की बजाय खिड़कियों से बाहर कूदने लगे थे। साथ ही, होटल मालिक लवकेश बजाज भी हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। इस बीच, साकेत कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां उससे अग्निकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।

फरार होने के बाद सड़कों पर घूमता रहा लवकेश बजाज

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मालिक लवकेश बजाज से पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लवकेश बजाज हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। डर की वजह से मौके से भाग गया था। लवकेश बजाज अपने घर भी नहीं गया और सड़कों पर घूमता रहा।

लवकेश बजाज ने जर्जर हालत में खरीदी थी बिल्डिंग

पूछताछ में आरोपी लवकेश बजाज ने खुलासा किया कि उसने 3 साल पहले अहलूवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। पहले यहां खादी की शॉप थी, ये भी लवकेश बजाज ने बताया है। जब ये बिल्डिंग ली गई थी तब उस वक्त ये काफी जर्जर थी।

लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

पूछताछ में लवकेश बजाज ये भी दावा कर रहा है कि उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी लेकिन दिल्ली पुलिस उसके इन दावों की जांच कर रही है। आज दोपहर लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी, इसपर साकेत कोर्ट ने मंजूरी दे दी। कोर्ट ने लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

ज्यादा कमाई के लालच में बढ़ाई थी होटल में कमरों की संख्या

दिल्ली पुलिस को लवकेश बजाज ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसके पास इतना समय नहीं है कि वह इस होटल को देखे, इसलिए होटल के सभी कामों के लिए उसने स्टाफ रखा हुआ था। इस दौरान, लवकेश बजाज ने कबूल किया है कि उसने होटल के कमरों की संख्या इसलिए बढ़ाई क्योंकि कमाई अच्छी हो रही थी और दिल्ली में सब चलता है।

ये भी पढ़ें- क्या है 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' स्कीम? जिसे वापस ले रही दिल्ली सरकार, 8 दिन पहले ही जारी हुआ था नया ड्राफ्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।