1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिमाग के 10 रावण कौन से हैं, इन्हें मार दिया तो दूर हो जाएगा कई गंभीर मानसिक बीमारियों का खतरा

दिमाग के 10 रावण कौन से हैं, इन्हें मार दिया तो दूर हो जाएगा कई गंभीर मानसिक बीमारियों का खतरा

Dussehra 2025: विजय दशमी के दिन आपको अपने दिमाग के कुछ ऐसे मानसिक दुर्गुणों के बारे में जान लेना चाहिए जिनका दहन करना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।

विजय दशमी 2025- India TV Hindi
Image Source : CANVA विजय दशमी 2025

दशहरे के दिन भारत के कई राज्यों-शहरों में रावण के पुतले को जलाया जाता है। रावण दहन के जरिए सीख दी जाती है कि आपको अपने अंदर मौजूद सभी बुराइयों को जला देना चाहिए और अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन हम आपको दिमाग के 10 रावण के बारे में बताएंगे, जिन्हें मारकर आप अपनी मेंटल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

दिमाग के रावण

जिस तरह रामायण में रावण के दस सिर अलग-अलग दुर्गुणों का प्रतीक माने जाते हैं, ठीक उसी तरह से मनुष्य के दिमाग में भी नकारात्मक भावनाएं मौजूद होती हैं। ये नेगेटिव फीलिंग्ज आपकी मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। आइए ऐसी ही 10 नकारात्मक भावनाओं के बारे में जानते हैं। जरूरत से ज्यादा क्रोध, मोह, काम, लोभ और ईर्ष्या जैसे भाव मानसिक बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं। ज्यादा इच्छा, तनाव, अहंकार, भय और निराशा भी आपकी मेंटल हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती है।

गौर करने वाली बात

दिमाग के इन 10 रावणों को खत्म करने से मानसिक बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिमाग का हर समय इस तरह की नेगेटिव भावनाओं से घिरे रहना, एंग्जायटी, पैनिक अटैक और डिप्रेशन जैसी बीमारियों को आमंत्रित करने का काम करता है।

नेगेटिव भावनाओं का दहन कैसे करें?

अगर आप वाकई में इस तरह की नेगेटिव भावनाओं से दूरी बनाना चाहते हैं, तो मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। हर रोज मेडिटेट करने से आपके अंदर मौजूद नेगेटिव फीलिंग्ज को कम कर पॉजिटिविटी को भरा जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज महज एक महीने तक मेडिटेशन करना है, आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए इस विजय दशमी से आप भी मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News