1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर समय महसूस होती रहती है थकावट, तो पी जाएं ये ड्रिंक्स, मिनटों में लौट आएगी एनर्जी

हर समय महसूस होती रहती है थकावट, तो पी जाएं ये ड्रिंक्स, मिनटों में लौट आएगी एनर्जी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 02, 2025 06:30 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 06:30 am IST

क्या आपको भी हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आप कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

थकान-कमजोरी से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
थकान-कमजोरी से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी सुबह से लेकर शाम तक, हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की नेचुरल ड्रिंक्स आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती हैं।

संतरे का जूस

अगर आप थकान और कमजोरी की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो आप संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। संतरे के जूस में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए संतरे के जूस को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

नारियल का पानी

क्या आपको भी यही लगता है कि नारियल का पानी सिर्फ पानी की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। नारियल के पानी में पाए जाने वाले तत्व थकान और कमजोरी की समस्या को दूर कर एनर्जी को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं।

पिएं नींबू पानी

कई लोगों को नींबू पानी का टेस्ट काफी ज्यादा अच्छा लगता है। आपको बता दें कि नींबू पानी न केवल टेस्टी होता है बल्कि आपकी सेहत को भी फायदे पहुंचा सकता है। एनर्जी बूस्ट करने के लिए नींबू पानी का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन ड्रिंक्स को कंज्यूम करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।