A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक चम्मच शहद, चुटकी भर हल्दी, एक साथ करें सेवन, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर

एक चम्मच शहद, चुटकी भर हल्दी, एक साथ करें सेवन, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर

Honey and turmeric together: क्या आप जानते हैं कि अगर आप शहद और हल्दी को एक साथ कंज्यूम करते हैं, तो आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

शहद हल्दी के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शहद हल्दी के फायदे

शहद और हल्दी, दोनों चीजों में मौजूद औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और हल्दी का मिश्रण आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आपने इन दोनों औषधियों को एक साथ सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल किया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अक्सर शहद और हल्दी के मिश्रण का सेवन करने की सलाह दी जाती है। एक स्पून शहद में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और कंज्यूम करना शुरू कर दें। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने लगेगी। क्या आप सर्दी और खांसी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको एक साथ शहद और हल्दी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- शहद और हल्दी का मिश्रण, आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी शहद और हल्दी के मिक्सचर का सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपने शरीर को फौलाद सा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको शहद और हल्दी के मिश्रण को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत- शहद और हल्दी, आपकी बोन और मसल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप इस मिश्रण को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए भी शहद और हल्दी के मिक्सचर का सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि शहद और हल्दी का मिश्रण आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News